Best Places For Kids: हरियाणा की इन जगहों पर बच्चे करते हैं खूब मजे, आप भी बना सकते हैं प्लान
Best Places For Kids: हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद हैं, जहां पर जाकर बच्चे खूब मजे करते हैं। छुट्टियों के समय में आप भी अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं।
हरियाणा में बच्चों के लिए बेस्ट जगहें
Best Places For Kids: हरियाणा में अक्सर लोग अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए कुरूक्षेत्र में जाते हैं। इसकी वजह है कि कुरुक्षेत्र का काफी ज्यादा ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बड़ा महत्व है। यहां पर घूमने के लिए कई बेस्ट जगहें हैं। लेकिन हरियाणा में कुरुक्षेत्र के अलावा और भी ऐसी कई अच्छी जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जहां पर आप बच्चों के साथ अच्छी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। ये जगहे बच्चों को भी खूब पसंद आती हैं।
सुल्तानपुर नेशनल पार्क
हरियाणा के गुरुग्राम में सुल्तानपुर नेशनल पार्क मौजूद है। जहां पर आप प्रकृति से जुड़कर सुकून का एहसास कर सकते हैं। अगर आपके बच्चे नेचर लवर है, तो आप यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस पार्क में कई अलग-अलग तरह प्रजाति की पक्षियां भी देखने को मिलती हैं। यहां पर बच्चे नेचर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क शहर की भीड़भाड़ से दूर है, जिसके चलते हवा भी काफी साफ है। आप वीकेंड पर इस नेशनल पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं और यहां पर अपने बच्चों के साथ शहर की भागदौड़ से दूर नेचर से जुड़ सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोरनी हिल्स
अगर आपको और आपके बच्चों को एडवेंचर और पहाड़ पसंद हैं, तो पंचकूला का मोरनी हिल्स एक बेहतर च्वाइस होगी। बता दें कि यह हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां पर आपको पेड़ों की हरियाली के साथ बड़े बड़े पहाड़, नदिया और झीलें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां पर आप कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज की भी मजा ले पाएंगे। यह जगह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े लोगों को भी खूब पसंद आती है। मोरनी हिल्स चंडीगढ़ के पास में स्थित है। ऐसे में अगर चंडीगढ़ के आसपास रहते हैं, तो आप भी यहां की सैर कर सकते हैं।
वर्ल्ड स्ट्रीट
हरियाणा में घूमने के लिए फरीदाबाद का वर्ल्ड स्ट्रीट सबसे बेस्ट ऑप्शन में एक है। ये जगह बच्चों के बेहद पसंद आती है, क्योंकि यहां पर बच्चों के लिए कई सारी एक्टिविटीज और झूले मौजूद हैं। यहां पर बच्चे बलून जंपिंग से लेकर मिकी माउस स्लाइड, लाइट वाली फिश राइड और कार राइड का मजा ले सकते हैं। फरीदाबाद की इस जगह पर छुट्टियों के समय काफी भीड़ होती है। साथ ही यहां पर खाने पीने के लिए भी काफी अच्छी व्यवस्था है। ज्यादातर लोग यहां पर रात के समय में आना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: वीकेंड पर नहीं बन पा रहा घूमने का प्लान... तो इस हिल स्टेशन पर डालें नजर, खूबसूरती के साथ मिलेगा एडवेंचर का मजा