Vasudev Ghat Inauguration: दिल्ली का वासुदेव घाट यमुना आरती के लिए हुआ तैयार, एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन

Vasudev Ghat Inauguration: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि इस घाट के अलावा यमुना बाढ़ के मैदानों और अन्य घाटों का सुधार करके उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Updated On 2024-03-13 11:43:00 IST
एलजी वीके सक्सेना ने वासुदेव घाट का उद्घाटन किया

Vasudev Ghat Inauguration: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के तट पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट (ISBT Kashmiri Gate) इलाके में डीडीए (DDA) द्वारा यमुना आरती के लिए वासुदेव घाट बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार की देर शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने वासुदेव घाट का उद्घाटन किया। इस दौरान वासुदेव घाट पर यमुना आरती भी हुई। जिसमें सभी धर्मों के पंत गुरुओं ने भी भाग लिया। सरकार लोगों को यमुना से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है, जो आगे भी जारी रहेगा। 

वासुदेव घाट से पुराना स्वरूप वापस आएगा

इस मौके पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि इस घाट के अलावा यमुना बाढ़ के मैदानों और अन्य घाटों का सुधार करके उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उम्मीद जताई है कि इस तरह की परियोजनाओं से न केवल यमुना के किनारे अपना पुराना स्वरूप वापस पा लेंगे बल्कि यहां पर आकर लोगों को सुखद अनुभूति भी होगी। यहां पर होने वाली यमुना आरती का लोग आनंद भी ले सकेंगे। 

कई करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ वासुदेव घाट 

बता दें कि दिल्ली के पुराने और ऐतिहासिक कुदेसिया घाट का नाम बदलकर वासुदेव घाट कर दिया दिया है। ऐसी मान्यता है कि इस घाट पर भगवान श्रीकृष्ण ने गाय चराई थी, इसी वजह से इस घाट का नाम वासुदेव घाट किया गया है। यहां पर बीते कई महीनों से डीडीए (DDA) विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से घाट का निर्माण किया जा रहा था। इसकी निगरानी खुद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना कर रहे थे। वासुदेव घाट पर साइकिलिंग ट्रैक और पैदल चलने के क्षेत्र के प्रावधान के साथ कलाकृति को एक ऐतिहासिक रूप दिया है। 

Similar News