Delhi Police: गैंगस्टर रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शार्प शूटर विक्की गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दबोचा

Rohit Godara Gang: दिल्ली पुलिस ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्प शूटर विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Updated On 2026-01-12 13:45:00 IST

दिल्ली पुलिस ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्प शूटर विकास को गिरफ्तार किया। 

Rohit Godara Gang: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्प शूटर विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विक्की को उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विकास लंबे वक्त से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी विक्की से पूछताछ करके गैंग के दूसरे साथियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, विकास उर्फ विक्की के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में हत्या की साजिश, अपहरण, लूट, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 केस दर्ज हैं। इनमें 5 अपराधों के मामले में पुलिस ने विक्की को अपराधी घोषित किया हुआ है। हरियाणा STF ने विक्की की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

गुरुग्राम में 10 शूटरों को दिलवाया था फ्लैट 

जांच में पता लगा है कि विक्की गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करता था। साल 2023 में विक्की ने गुरुग्राम में गोल्डी बराड़ गैंग के करीब 10 शूटरों को फ्लैट दिलवाया था। इसके अलावा विक्की की कोर्ट परिसर में गैंगस्टर कौशल चौधरी की हत्या की साजिश में भी भूमिका सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि जब विक्की जयपुर जेल में बंद था, तो उस दौरान वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया, जिसके बाद वह गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग जुड़ गया। विक्की पर आरोप है कि वह दिल्ली में एक क्लब पर हुई फायरिंग की साजिश में भी शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करके गैंग के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और दूसरे शूटरों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News