दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ी गर्मी: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को सुबह के वक्त आसमान में घने बादल छाए दिखाई दिए लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकली और तापमान 40 के पार पहुंच गया।

Updated On 2024-05-05 09:36:00 IST
मौसम अपडेट।

Delhi NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तीखी गर्मी से राहत मिली थी। बीते दिन शनिवार को सुबह के वक्त आसमान में घने के बादल छाए थे लेकिन दोपहर के बाद धूप निकली और एक बार फिर से तापमान बढ़ गया, जिससे लोगों गर्मी सताने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यह दूसरी बार है जब इस सीजन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि, अभी तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही अगले कुछ दिन बाद दिल्ली में लू भी चलने की संभावना है। इस दौरान बीच में मौसम करवट भी लेते हुए दिखाई देगा।

दोपहर बाद बढ़ी गर्मी

शनिवार की सुबह बादल छाए हुए थे। कुछ इलाके में बूंदाबांदी भी देखने को मिली। दोपहर के बाद बादल छट गए और धूप की तपिश बढ़ती रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान 40.3 के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। इस दौरान हवाओं में नमी का स्तर 18 से 58 प्रतिशत रहा। अधिकतर जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक लू चलने के आसार नहीं हैं।

अगले 4 दिनों के मौसम का हाल 

स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। सोमवार यानी 6 मई को भी अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। 7 मई को तापमान बढ़कर 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में सीजन का तापमान पहली बार 42 डिग्री पहुंचा

हालांकि, इसी तरह से यह सिलसिला 9 मई तक चलेगा। इसके बाद 9 मई को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेग। इस दौरान आंशिक बादल छाने की संभावना है, इसके साथ ही हल्की बारिश होगी। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

Similar News