Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज रात पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, 9 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं आज की रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की जा सकती है।

Updated On 2024-11-28 08:03:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 बजे तक आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद धूप निकलेगी। हालांकि, आज रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक की इस सीजन की सबसे ठंडी रात होगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और दिसंबर के दूसरे हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान है। वहीं शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी के आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 09 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 तापमान डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र सीएम: एकनाथ शिंदे का ऐलान- पीएम मोदी जो फैसला लेंगे मुझे मंजूर होगा; CM पद की लालसा नहीं

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा 10 से ज्यादा जिलों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने 28 और 29 नवंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के तापमान की बात करें तो आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 09 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 09 तापमान डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। 

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: कैलाश गहलोत ने पहले AAP से दिया इस्तीफा...अब एक और फैसले से जनता को चौंकाया!

 

Similar News