शिमला-मसूरी से ठंडा पचमढ़ी : भोपाल-जबलपुर समेत  5 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, जानें मौसम का अपडेट 

Madhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
X
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का सर्वाधिक असर मध्यप्रदेश में दिख रहा है। मंगलवार (26 नवंबर को) रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। भोपाल, जबलपुर इंदौर, उज्जैन भी औसत से ठंडे हैं।

MP weather update : मध्य प्रदेश के भोपाल-जबलपुर और पचमढ़ी में जम्मू, देहरादून और मसूरी से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सोमवार और मंगलवार की रात जम्मू और देहरादून में 10 डिग्री के आसपास तापमान रहा। जबकि, भोपाल जबलपुर सहित 5 शहरों में यह 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो हिमाचल के शिमला और मसूरी से भी कम है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों में बर्फबारी का सर्वाधिक असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि तापमान तेजी से गिर रहा है। अगले 3 से 4 दिन में पारा और कम होगा। भोपाल पिछले 25 साल में सबसे ठंडा रहा। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी तापमान सामान्य से कम है।

MP में कहां कितना तापमान

  • मध्य प्रदेश के पचमढ़ी के बाद सबसे ठंडा मंडला जिला है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंडला क बाद भोपाल में 9.8 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, नौगांव 9.3 और उमरिया में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
  • सोमवार-मंगलवार की रात शहडोल के कल्याणपुर में 7.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, जबलपुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और राजगढ़ में टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे रहा।
  • छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मलाजखंड, बैतूल, खरगोन, खंडवा, गुना टीकमगढ़, रायसेन, और सतना में पारा 12 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: आज तट से टकरा सकता है फेंगल चक्रवात; भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

दिन के तापमान में भी गिरावट
मध्य प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को पचमढ़ी में दिन का टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री, मलाजखंड में 24.2 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 28.4 डिग्री, उज्जैन में 28.8 और जबलपुर में 27.8 डिग्री तापमान रहा।

विशेषज्ञों का सुझाव
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। हवा का रुख अभी उत्तरी बना हुआ है। इसलिए हिमाचल और जम्मू कश्मीर से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान लोगों को सेहत को लेकर काफी अलर्ट रहने की जरूरत है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story