Logo
कबीरधाम में हरिभूमि और आईएनएच न्यूज के संयुक्त तत्वाधान में जिला संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

रायपुर। हरिभूमि और आईएनएच न्यूज के संयुक्त तत्वाधान में जिला संवाद कार्यक्रम शनिवार को कबीरधाम में आयोजित होगा। कार्यक्रम वीर सावरकर भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 

जिला संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, विधायक पंडरिया भावना बोहरा समेत अंचल के तमाम जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरिभूमि और आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधयों के साथ जिले के विकास एवं तमाम मुद्दों को लेकर सीधा जनसंवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में सत्तापक्ष ही नहीं विपक्ष के तमाम जनप्रतनिधि भी हिस्सा लेंगे।

7