Dhurandhar 2 box office collection day 9: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज की गूंज हर तरफ है। इसका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका असर बॉ्कस ऑफिस कलेक्शन से साफ झलक रहा है। कमाई के मामले में फिल्म लगातार कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
अब धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 9 दिनों के भीतर ही 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
फिल्म को ओपनिंग से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। पहले वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही। हालांकि दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को करीब 41.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसका कुल नेट कलेक्शन भारत में लगभग 715.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Morning Occupancy: Dhurandhar The Revenge Day 10: 36.20% (Hindi) (2D) #DhurandharTheRevenge link:https://t.co/N1oO7CIikj
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) March 28, 2026
Dhurandhar The Revenge Day 10: 26.47% (Telugu) (2D) #DhurandharTheRevenge link:https://t.co/N1oO7CIikj
Youth Day 10: 32.71% (Tamil) (2D) #Youth…
इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ा
निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने बहुत ही कम समय में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो यह दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म पहले ही स्त्री 2, जवान, पठान और छावा जैसी फिल्मों को पछाड़ चुकी है।
ये भी पढ़ें- Yami Gautam: यामी गौतम ने बहन के साथ छुपकर देखी 'धुरंधर 2', कैमियो पर दिया मजेदार रिएक्शन, वीडियो वायरल!
अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रहती है, तो इसका अगला लक्ष्य एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ना होगा, जिसने भारत में करीब 782.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'धुरंधर 2' का 1000 करोड़ का कलेक्शन
दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर का पहला पार्ट अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही है, जिसने लगभग 840 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि धुरंधर 2 जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर सकती है और नया रिकॉर्ड बना सकती है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1128.99 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसे ग्लोबल स्तर पर भी बड़ी सफलता दिला रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धुरंधर 2, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? पुष्पा 2 ने भारत में करीब 1234.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और फिलहाल वही टॉप पर बनी हुई है।









