जल्द फर्राटा भरेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: हवा से भी तेज होगी रफ्तार, जानें समय, किराया, रूट आदि से जुड़े अपडेट
Vande Bharat Sleeper Train Update: देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जल्द नई दिल्ली से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली है। इसके किराए, समय, रूट आदि से जुड़ी हुई जानकारियां यहां दी गई हैं।
Vande Bharat Sleeper Train Update: देश में पहले से ही सेमी हाई स्पीड वंदे भारत लग्जरी ट्रेन चल रही हैं। इस ट्रेन की गति और सुविधाओं के कारण लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि अब तक रेलवे ने इसका स्लीपर वर्जन शुरू नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द आने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2024 में पहली स्लीपर वंदे भारत की पेशकश की थी। अब इस ट्रेन को जल्द कई रूटों पर चलाया जा सकता है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
नई दिल्ली से तेलंगाना के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
बता दें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से तेलंगाना के सिकंदराबाद के बीच चलेगी। इस ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। ये ट्रेन 20 घंटे में 1667 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ये इस रूट पर चलने वाली तीसरी प्रीमियम ट्रेन होगी, जिसे खास तौर पर रात की यात्रा के लिए डिजायन किया गया है। इससे यात्री रात में आराम से सोते-सोते अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। दूसरी प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस और तीसरी दुरंतो एक्सप्रेस है, जो इस रूट पर दौड़ रही है।
इस रूट से होकर गुजरेगी वंदे भारत
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होकर आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर से होते हुए सिकंदराबाद तक जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इनमें से 11 कोच एसी 3 टियर के, 4 कोच एसी 2 टियर और 1 कोच एसी 1 टियर का होगा। उम्मीद है कि ये ट्रेन सुबह 8.50 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन रात 8.00 बजे तक सिकंदराबाद पहुंचा देगी।
कितना होगा किराया
अगर इस ट्रेन के किराए की बात करें, तो नई दिल्ली-सिकंदराबाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराए की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। हालांकि दूसरी ट्रेनों और वंदे भारत के किराए को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी 3-टियर का किराया 3600 रुपए, 2 टियर एसी का किराया 4800 रुपए और फर्स्ट क्लास एसी का किराया 6000 रुपए होगा।