Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली में फिर शुरू होगा तूफान-बारिश का दौर, हरियाणा के 14 जिलों में आज बारिश के आसार

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में आज आंधी-बारिश के साथ बारिश होने देखने को मिल सकता है। वहीं, हरियाणा में अगले 4 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

Updated On 2025-05-29 08:28:00 IST
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।

Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस महीने की शुरुआत से ही मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मई के आखिर में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। आज भी दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में बुधवार यानी 28 मई को बारिश के साथ आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी।

इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि लोगों को तापमान से ज्यादा उमस से जूझना पड़ेगा। वहीं, 29 मई को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

NCR में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं एनसीआर की बात करें, तो गाजियाबाद और नोएडा में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को गाजियाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा नोएडा में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि नोएडा में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो 29 मई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, 30 और 31 मई को नोएडा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गाजियाबाद में 30, 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान जताया गया है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिली है। जहां पर पहले तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहता था, वह अब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिनों तक हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, प्रदेश के कुरुक्षेत्र, करनाल, रेवाड़ी, मेवात, महेंद्रगढ़, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश होने की 25 फीसदी संभावना है। इससे लोगों को तापमान से थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। बता दें कि बीते मंगलवार को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में इन दिनों बारिश के आसार
29 और 30 मई को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की 25-50 फीसदी संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले शामिल हैं। इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, मेवात, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में बारिश होने की 25 फीसदी तक संभावना है। वहीं, 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News