IndiGo Flights Cancelled: इंडिगो की 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

IndiGo Flights Cancelled: इंडिगो की पिछले 1 महीने में 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स हो गई हैं। DGCA ने क्रू कमी, ड्यूटी टाइमिंग कई वजह बताई हैं।

Updated On 2025-12-04 11:08:00 IST

इंडिगों की 1300 फ्लाइट्स कैंसिल।  

IndiGo Flights Cancelled:भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगों को इन दिनों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस को मंगलवार और बुधवार को अपनी 150 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी है, जिसकी वजह से यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फ्लाइट्स रद्द होने की मुख्य वजह एयरलाइन कंपनी में क्रू की कमी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई से 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइट रद्द की गई हैं, ऐसे में पिछले 2 दिनों में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें कर दी गई हैं, वहीं सैकड़ों फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।

आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिली है, यात्री फ्लाइट्स का घंटों इंतजार करने में लगे हुए हैं। फ्लाइट्स लेट और रद्द होने के कारण यात्री एयरलाइन कर्मचारियों झगड़ा भी कर रहे हैं, जिसकी वीडियो भी सामने आया है।

क्रू की कमी बनी मुख्य वजह

इंडिगों कंपनी ने बीते दिन यानी बुधवार को कहा था कि, तकनीकी खराबी, सर्दियों के कारण शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में स्लो नेटवर्क और क्रू मेंबर्स के शिफ्ट चार्ट से जुड़े नए नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के पालन के कारण इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)ने इंडिगो से परेशानियों और उनके समाधान के लिए प्लान की रिपोर्ट मांगी है।

DGCA का कहना है कि इस मामले की जांच हो रही है। फ्लाइट्स कैंसिल और लेट जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए तरीकों का पता लगाया जा रहा है। DGCA ने बताया कि क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिगो में यह समस्या पिछले महीने से हो रही है। पिछले महीने नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द हुईं। पिछले दिनों मंगलवार को 1400 उड़ानें लेट चलीं थी। DGCA के आंकड़ों की माने तो नवंबर में इंडिगो की 65% फ्लाइट्स लेट रहीं, जिसे 1300 से ज्यादा कैंसिलेशन का कारण माना गया है।

क्रू की कमी क्यों हुई ? 

1 नवंबर से ड्यूटी-टाइम के सख्त नियम लागू किए गए हैं,जिसके बाद से ही इंडिगो को पायलट और केबिन क्रू कमी का सामना करना पड़ा है। नए नियमों में पायलटों के उड़ान भरने के घंटों को कम कर दिया गया है, वहीं जरूरी रेस्ट टाइम को बढ़ा दिया गया है।बताया जा रहा है कि कई उड़ानों को केवल इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उड़ाने के लिए ‘कानूनी तौर पर उपलब्ध ’क्रू ही मौजूद नहीं था।

नए नियमों से क्यों हो रही परेशानी ?

फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए चरण का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और पायलट की थकान को कम करना है। लेकिन इंडिगो रोज 2200 से ज्यादा उड़ानें संचालित करता है। ज्यादातर नाइट ऑपरेशन करती है, लेकिन नए नियमों के मुताबिक रोस्टर तैयार नहीं हो सका। नए नियमों के चलते नाइट लैंडिंग, साप्ताहिक आराम और ड्यूटी शेड्यूल में बड़े बदलाव की जरूरत थी। इंडिगो की शेड्यूलिंग प्रोसेस को स्थिर होने में वक्त लग रहा है, जिसका असर उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। 

यात्रियों को दी सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचे, क्योंकि मैन्युअल चेक-इन में 25–40 मिनट वक्त लग रहा है। वहीं बैगेज ड्रॉप और सिक्योरिटी चेक में भी ज्यादा टाइम लग रहा है। कईं एयरलाइंस SMS/Email नहीं भेज पा रही हैं, ऐसे में एयरलाइन से खुद फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें। फ्लाइट्स कैंसिल होने पर यात्रियों को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उपलब्ध फ्लाइट को फिर से बुक कर सकेंगे, एयरलाइंस वाउचर की सुविधा भी देती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ। 

Tags:    

Similar News