Uttar Kumar: हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार पर एक और FIR दर्ज, वकील ने लगाए गंभीर आरोप
Haryanvi Actor Uttar Kumar: हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार एक बार फिर से FIR दर्ज की गई है। दुष्कर्म पीड़िता की वकील ने एक्टर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार पर FIR दर्ज।
Haryanvi Actor Uttar Kumar: हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दुष्कर्म मामले के बाद उत्तर कुमार पर एक और FIR दर्ज की गई है। इन दिनों उत्तर कुमार दुष्कर्म मामले में जमानत पर है। इस दुष्कर्म पीड़िता की वकील ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। वकील का कहना है कि उत्तर कुमार उन्हें धमकी दे रहे हैं, इसके साथ ही YouTube पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं।
बता दें कि उत्तर कुमार पर उनके साथ 'राजी बोलजा' गाने में काम करने वाली को-स्टार ने दुषकर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद उत्तर कुमार को सितंबर महीने में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। लेकिन बाद में उत्तर कुमार को जमानत दे दी गई थी। अब इस मामले के बाद एक बार फिर से उत्तर कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पीड़िता की वकील का आरोप है कि उन्हें उत्तर कुमार लोगों से धमकियां दिलवानी शुरू कर दीं हैं। इसके अलावा उन पर केस छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।
यूट्यूब पर धमकी भरा वीडियो
वकील का आरोप है कि उन्हें अलग-अलग तरीको से परेशान किया जा रहा है, इसके साथ ही उन्हें गंदी गालियां भी दी जा रही हैं। वकील के मुताबिक उत्तर कुमार ने अपने एक सहयोगी से YouTube पर एक आपत्तिजनक और धमकी भरा वीडियो भी पोस्ट कराया है। वकील द्वारा इस मामले में गाजियाबाद के कविनगर थाने में केस दर्ज करवाया है। वकील ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह उत्तर कुमार मामले में पीड़िता की ओर से वह पैरवी कर रही हैं।
7 नवंबर को वह पीड़िता के साथ कोर्ट पहुंची थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को सोनम सैन नाम की महिला ने YouTube पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वकील और उनकी 6 साल की बेटी को लेकर बेहद गंदी बाते कहीं और उन्हें धमकाया गया है। वकील का कहना है कि उनकी जान को भी खतरा है। वकील का आरोप है कि उत्तर कुमार उन पर किसी से भी हमला करवा सकते हैं। वकील की शिकायत के आधार एक्टर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं वकील ने सुरक्षा की भी मांग उठाई है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।