Goa Nightclub Fire: गोवा क्लब अग्निकांड के आरोपी 'लूथरा ब्रदर्स' को लाया गया भारत, कोर्ट में होगी पेशी
Goa Nightclub Fire Case:गोवा क्लब अग्निकांड के आरोपी दोनों भाइयों को भारत लाया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोवा क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाइयों को लाया गया भारत।
Goa Nightclub Fire Case: गोवा के अरपोरा में 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में हुए अग्निकांड के बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा भाग गए, थे जिन्हें आज 16 दिसंबर मंगलवार को भारत लाया गया है। लूथरा ब्रदर्स अग्निकांड के बाद थाइलैंड भाग गए थे। भारत पहुंचते ही गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लब में आग लगने के बाद दोनों भाई दिल्ली में अपने घर से रातोंरात फरार हो गए थे। सौरभ और गौरव दोनों ने भागने से पहले आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को ठिकाने लगा दिया था। भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के पासपोर्ट को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद थाईलैंड के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। भारत सरकार द्वारा लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जिसके चलते उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक लग गई थी।
पुलिस मांगेगी रिमांड
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण द्वारका के एक अस्पताल में करवाया जाएगा। दोनों आरोपियों को आज करीब 5 बजे पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के दौरान गोवा पुलिस द्वारा 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी, ताकि आरोपियों को गोवा ले जाकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।
नाइट क्लब अग्निकांड सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। जांच में सामने आया है कि अग्निकांड के दौरान आग बुझाने के लिए भी क्लब में उपकरण भी मौजूद नहीं थे, जो लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे में पेशी के दौरान कोर्ट में उनसे सवाल किया जाएगा कि हादसे के बाद दोनों सहयोग करने की बजाय भाग क्यों गए थे, दोनों भाइयों का थाइलैंड भागना उन पर लगे आरोपों मजबूत करता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।