Kala Jathedi Gang: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काला जठेड़ी गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार

Kala Jathedi Gang: दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Updated On 2025-09-28 16:16:00 IST

 काला जठेड़ी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार।

Kala Jathedi Gang: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान काला जठेड़ी गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरपियों में गैंग का सक्रिय सदस्य रोहित उर्फ बाची और शातिर हथियार सप्लायर साहदेव उर्फ देव भी है।

पुलिस के मुताबिक,रोहित उर्फ बाची काला जठेड़ी के भांजे नीरज का करीबी है। नीरज मौजूदा समय में यमुनानगर जेल में बंद है। नीरज पर तिहरे हत्याकांड का आरोप है। वहीं रोहित के खिलाफ हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग समेत 8 गंभीर मामले भी दर्ज हैं।

फाइनेंस ऑफिस चलाता था रोहित

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रोहित ने फाइनेंस ऑफिस खोल रखा था। ऑफिस की आड़ में स्थानीय कारोबारियों को पैसे उधार देने के साथ-साथ ट्रक के माध्यम से हरियाणा से झारखंड तक अवैध शराब की तस्करी करता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहित और साहदेव उर्फ देव समते सतनारायण, राज राहुल, रविंदर उर्फ ढीलू और साहिल शामिल हैं। सभी आरोपियों पर पहले से ही लूट, अवैध हथियार रखने, दंगे-फसाद और यहां तक किकि पॉक्सो एक्ट जैसे केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पूरा गिरोह दिल्ली और हरियाणा में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल था।


पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा ?

पुलिस का कहना है कि 9 और 10 सितंबर की रात को प्लान के मुताबिक साहदेव को प्रताप विहार से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कब्जे से एक पिस्टल और बारूद बरामद हुआ था।

पुलिस को कार्रवाई के दौरान पता लगा था कि रोहित और उसके साथी दिल्ली आने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर उनकी कार को रोका लिया और रोहित समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है, ताकि इनके दूसरे नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News