Delhi Live News Today 5 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें
Delhi Live News Today 5 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट खबरें।
Delhi Live News Today 5 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन की लिए टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सीएम श्री स्कूलों में छात्रों के दाखिले के लिए एडमिशन टेस्ट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए 6 सितंबर को एंट्रेंस टेस्ट होने वाला था, लेकिन अब ये टेस्ट 13 सितंबर, 2025 को होगा। जानें सभी डिटेल्स...
भारत आने के करीब दो साल बाद सीमा हैदर ने पहली बार नोएडा की दहलीज लांघ दी है। नोएडा छोड़ने से पहले ससुरालियों को बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है, इसलिए उनसे मिलना चाहती है। ससुरालियों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद सीमा हैदर सीधे दिल्ली पहुंच गई, जहां उन्होंने अपने भाई एपी सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उनकी बीमार मां का हालचाल जाना। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मयूर विहार फेज वन स्थित राहत शिविर में भी बाढ़ का पानी घुस गया। सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए रहने, खाने-पीने और चिकित्सा समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज शास्त्री पार्क में राहत शिविर का दौरा कर इन दावों को झूठा बताया है। पढ़ें केजरीवाल ने क्या कहा...
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। इस बाढ़ के कारण नदी के आसपास के इलाके डूब रहे हैं। ITO, यमुना बाजार, सिविल लाइन्स, मयूर विहार समेत तमाम इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं। वहीं अब ये पानी नोएडा के लोगों के लिए भी परेशानी बनता जा रहा है। जानें कहां पर कैसे हालात...
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज सिविल लाइन का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की खबरों को बढ़ा चढ़ाकर नहीं दिखाया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को निक्की भाटी की मौत हुई थी। ये हत्या है या आत्महत्या ये गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। विपिन के पक्ष में आए लोगों का कहना है कि निक्की ने आत्महत्या की है क्योंकि जिस समय उसने खुद को आग लगाई। उस समय घर पर ससुराल पक्ष से कोई भी नहीं था। घर पर केवल दोनों बहनें थीं। पढ़ें पूरा मामला...
दिल्ली पुलिस ने किशनगढ़ इलाके ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पाई कैमरे के जरिए मॉल-बाजारों में लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाता था। जानें पूरा मामला...
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से रिश्तों का शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे का है। जहां पर महिला ने अपने फौजी दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके दामाद ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर होटल में दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी दामादा ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और सास को ब्लैकमेल करके कई बार यौन शोषण किया। जानें पूरा मामला...
दिल्ली के जिला अदालतों के वकीलों ने एक बार सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। दिल्ली बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि सभी वकील 8 सितंबर को अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल शुरू करेंगे। बुधवार को दिल्ली जिला बार एसोसिएशन की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया। जानें पूरा मामला...
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है, जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हालांकि इस बीच दिल्लीवासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे को पुराने लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सुबह 6 बजे 207.35 मीटर दर्ज हुई है। जानें सभी अपडेट...