Delhi Live News Today 28 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 28 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-29 09:56:00 IST
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 28 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-08-28 16:30 IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 चुनाव (DUSU Election 2025) को लेकर चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तपन विहारी को समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवांगी खरवाल, मन्नू कटारिया, अश्वनी शर्मा, सार्थक शर्मा, राम कुमार, विपिन उन्नियाल, निधि त्रिपाठी और हर्ष अत्री को भी इस समिति में शामिल किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

2025-08-28 16:01 IST

दिल्ली के संगम विहार इलाके में घरों से पानी सड़कों पर बहता है। इसके कारण जलभराव की स्थिति हो जाती है। इसके कारण लोग काफी समय से कोशिश कर रहे थे कि सीवर लाइन बिछाई जा सके। हालांकि सीवर लाइन बिछाए जाने की कोशिशों ने बड़ा राज खोल दिया है। जानें क्या है मामला...

2025-08-28 15:59 IST

दिल्ली सरकार नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें लोग घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए मैरिज सर्टिफिकेट से लेकर जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानें पूरी डिटेल्स...

2025-08-28 14:20 IST

देश की राजधानी दिल्ली से आए दिन स्कूल और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रहती हैं। आज भी दिल्ली के 20 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। हर बार की तरह दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन, इक्का-दुक्का मामले को छोड़ दिया जाए दिल्ली पुलिस धमकियां देने वालों को पकड़ना तो दूर, सुराग तक नहीं लगा पाती। आइये बताते हैं कि दिल्ली पुलिस आखिरकार इन मामलों को लेकर बेबस क्यों है। एक क्लिक कर समझें पूरी बात...

2025-08-28 14:19 IST

दिल्ली सरकार ने 30 सालों बाद यू-स्पेशल बस सर्विस को बहाल किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर में स्पेशल ईवी बसों को हरी झंडी दिखाई। जानें यू-स्पेशल बसों का खासियत...

2025-08-28 14:18 IST

दिल्ली के अशोक नगर में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कार्तिक जाखड़ और दूसरे का नाम कविश के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि ये दोनों कुख्यात आरोपी न्यू अशोक नगर में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। पढ़ें पूरी खबर...

2025-08-28 14:17 IST

फरीदाबाद के सेक्टर-70 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने ही जिगरी दोस्त को गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज से लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 

2025-08-28 10:30 IST

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अब गुरुग्राम यूनिवर्सिटी यानी जीयू के छात्रों के रैपिडो की बाइक राइड पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी। दरअसल, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने बुधवार को रैपिडो के साथ साझेदारी की, जिससे छात्रों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जानें पूरी खबर...

2025-08-28 09:27 IST

दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके कारण धार्मिक आयोजन को भी रद्द कर दिया गया। जानें पूरा मामला...

2025-08-28 09:26 IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है। ऐसे में सरकार ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। जानें अपडेट...

Tags:    

Similar News