Delhi Live News Today 19 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक क्लिक' में पढ़ें

Delhi Live News Today 19 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-20 08:45:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 19 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-08-19 15:30 IST

आवारा कुत्ते हटाने के लिए एमसीडी का प्लान तैयार
दिल्ली में आवारा कुत्तों को हटाने की योजना पर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। नगर निगम ने दिल्ली सरकार को जानकारी दी है कि उनका दल कुत्ते पकड़ने के लिए तैयार है। कुत्ता पकड़ने वाला दल शुरुआती दौर में सरकारी अस्पतालों, स्कूलों और कार्यालयों के अंदर और आसपास से कुत्तों को हटाएगा। साथ ही अनधिकृत रूप से बनाई गईं खाने की जगहों को हटाने पर भी फोकस किया जाएगा। 

2025-08-19 09:45 IST

हथिनीकुंड बैराज के कई गेट खोलने के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में यमुना किनारे बसे लोगों को अपना जरूरी सामान पैक करने के लिए कहा गया है, जिससे खतरा होने पर उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके


Tags:    

Similar News