Delhi Live News Today 19 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक क्लिक' में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।
Delhi Live News Today 19 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 19 Aug 2025 3:30 PM
आवारा कुत्ते हटाने के लिए एमसीडी का प्लान तैयार
दिल्ली में आवारा कुत्तों को हटाने की योजना पर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। नगर निगम ने दिल्ली सरकार को जानकारी दी है कि उनका दल कुत्ते पकड़ने के लिए तैयार है। कुत्ता पकड़ने वाला दल शुरुआती दौर में सरकारी अस्पतालों, स्कूलों और कार्यालयों के अंदर और आसपास से कुत्तों को हटाएगा। साथ ही अनधिकृत रूप से बनाई गईं खाने की जगहों को हटाने पर भी फोकस किया जाएगा। - 19 Aug 2025 9:45 AM
हथिनीकुंड बैराज के कई गेट खोलने के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में यमुना किनारे बसे लोगों को अपना जरूरी सामान पैक करने के लिए कहा गया है, जिससे खतरा होने पर उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके
VIDEO | Delhi: Yamuna River flows above danger mark after the opening of several gates of Hathinikund barrage. Visuals from the old iron bridge.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2025
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/SiY5eIe6RD
