Delhi: यमुना बैंक मेट्रो डिपो में घुसे 2 स्पेनिश नागरिक, कोच-दीवारों पर बनाए आपत्तिजनक चित्र

Delhi Yamuna Bank Metro Depot
X

यमुना बैंक मेट्रो डिपो में स्पेनिश नागरिकों ने दीवारों पर आपत्तिजनक चित्र बनाए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में दीवारों और मेट्रो कोच पर आपत्तिजनक चित्र बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने पर विचार कर रही है।

Delhi Metro News: दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर आपत्तिजनक चित्र बनाए जाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पिछले महीने 2 स्पेनिश नागरिकों ने कथित तौर पर मेट्रो स्टेशन में अवैध रूप से एंट्री की थी। वहां पर उन्होंने मेट्रो कोच और दीवारों पर आपत्तिजनक चित्र बना दिए। यह घटना 24 जुलाई को सामने आई थी, जब मेट्रो डिपो के कर्मचारियों ने इसे देखा। इस मामले में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोप है कि 23-24 जुलाई की रात को 2 स्पेनिश नागरिक रस्सी की मदद से 15 फीट की दीवार फांदकर स्टेशन परिसर के अंदर घुस गए थे। दोनों आरोपी लगभग 5 घंटे तक अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने स्प्रे पेंट से खड़ी हुई मेट्रो के कोच और दीवारों पर आपत्तिजनक तस्वीरें बना दीं। इसके बाद दोनों आरोपी ऑटो-रिक्शा में सवार होकर पहाड़जंग होटल चले गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों की पहचान स्पेनिश नागरिकों के रूप में हुई है, जो 25 जुलाई को ही स्पेन के लिए रवाना हो चुके हैं।

लुकआउट सर्कुलर होगा जारी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव मोबाइल नंबर ट्रैक किए गए, जिनसे पता चला कि घटना के दौरान 2 भारतीय और 2 विदेशी नंबर एक्टिव थे।

जयपुर में भी किया ऐसा कारनामा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों स्पेनिश नागरिक 16 जुलाई को भारत आए थे। इसके बाद 18 जुलाई को जयपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने कथित तौर पर सुल्तानपुर में भी इसी तरह की पेंटिंग बनाई थी। इसको लेकर वहां पर भी केस दर्ज किया गया था। इसके बाद दोनों आरोपी 21 जुलाई को दिल्ली लौटे और पहाड़गंज के होटल में शिफ्ट हुए। इसके बाद दोनों ने 24 जुलाई को यमुना बैंक मेट्रो डिपो में पेंटिंग बनाई। फिर 25 जुलाई को दोनों आरोपी भारत से बाहर चले गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story