India Gate Famous Food: इंडिया गेट घूमने जाएं, तो जरूर चखें ये स्वादिष्ट व्यंजन, जेब भी नहीं होगी ढीली

इंडिया गेट बाहर ही घूमने के साथ-साथ आप काफी कम कीमत में लजीज खाने के स्वाद का लुफ्त उठा सकते है। यहां दिल्ली के कई स्ट्रीट फूड फेमस हैं, जैसे कि लिट्टी चोखा, फ्रूट लस्सी आदि।

Updated On 2025-09-27 07:20:00 IST

इंडिया गेट पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड 

India Gate Famous Food: राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट देश का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक है। यहां का माहौल काफी खुशनुमा और शांत होता है। आप अपने परिवार, बच्चे और दोस्तों के साथ इंडिया गेट पर यादगार पल बिता सकते हैं। यह जगह घूमने के साथ-साथ स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस है। अगर आप इंडिया गेट घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चख लीजिएगा।

यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद लोगों को अपना दिवाना बना देता है, जिसकी कीमत किफायती होती है। इंडिया गेट के बाहर मिलने वाला फूड विदेशी पर्यटकों को भी खूब पसंद आता है। चलिए जानते हैं इंडिया गेट पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड की कीमत क्या होती है?

फ्रूट लस्सी


सबसे पहले इंडिया गेट के ठीक बाहर मिलने वाले फ्रूट लस्सी के बारे में बताते हैं। यहां पर 5-6 तरह के फलों की स्वादिष्ट फ्रूट लस्सी मिलती है। यह लस्सी ताजे फलों से तुरंत बनाई जाती है, जो स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए भी अच्छी होती है। इस लस्सी की कीमत मात्र 40 रुपये होती है। यहां पर घूमने-फिरने के बाद लस्सी पीने से आपकी थकान भी दूर हो जाएगी।

लिट्टी चोखा


इंडिया गेट के ठीक बाहर, बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा के ठेले लगते है। यह बिहार की मशहूर और पारंपरिक डिश है। इसे हरी चटनी और मसालेदार स्वाद के साथ परोसा जाता है। इंडिया गेट पर लिट्टी चोखा की कीमत 30 रुपये है। यहां पर लिट्टी चोखा खाने का अलग स्वाद कुछ अलग होता है।

 पाव भाजी 


इंडिया गेट के पास मिलने वाली पाव भाजी कीमत केवल 50 रुपये होती है। यहां पर पाव भाजी और बर्गर दोनों मिलते हैं। इसका स्वाद देशी लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को खूब पसंद आता है। अगर आप भी फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो यहां मिलने वाली पाव भाजी का स्वाद चखना न भूलें। इसका स्वाद एकदम देसी और मजेदार होता है।

मूंग दाल की पकौड़ी


इंडिया गेट पर मिलने वाली मूंग दाल की पकौड़ी अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। इसका स्वाद अन्य जगहों पर मिलने वाली मूंग दाल की पकौड़ी से थोड़ी अलग होती है। इन पकौड़ी को मूंग, हरी मिर्च और बेसन के साथ बनाया जाता है। इस पकौड़ी को हरी और लाल चटनी के साथ परोसा जाता है। इसकी एक प्लेट की कीमत मात्र 30 रुपये होती है। ये बाहर से देखने पर करारी और खाने में अंदर से नरम होती है।

भेलपूरी


इंडिया गेट की भेलपूरी पूरी दिल्ली में फेमस है। यह काफी सस्ती और लोकप्रिय डिश है। यहां पर भेलपूरी 5 रुपए से लेकर 10 रुपए में आसानी से मिल जाती है। देश-विदेश से आने वाले लोग इंडिया गेट की भेलपुरी खाना खूब पसंद करते हैं। इस डिश को मुरमुरे, खट्टी- मीठी लाल और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। यदि आप केवल हल्का-फुल्का स्नैक्स खाना चाहते है, तो आपको इंडिया गेट के ठीक बाहर समोसा, सैंडविच और पेटीज आसानी से मिल जाते हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक होती है। ये स्वाद में भरपूर और खाने में मजेदार होते हैं।

Tags:    

Similar News