Awadh Ojha: अरविंद केजरीवाल जेल क्यों गए? अवध ओझा से पूछा, तो कर दी नेहरू जी से तुलना

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता अवध ओझा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें इस सवाल के जवाब में उन्होंने क्या कहा ?

Updated On 2025-12-11 12:54:00 IST

अवध ओझा ने केजरीवाल की नेहरू से की तुलना

Awadh Ojha: राजनीति से संन्यास ले चुके आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता अवध ओझा ने, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने को लेकर बयान दिया है। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल जेल क्यों गए थे? इस सवाल के जवाब में वह अरविंद केजरीवाल की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से करने लगे।

इस दौरान अवध ओझा ने कहा कि दुनिया में शायद ही कोई नेता होगा जो जेल न गया हो। उन्होंने आगे कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी एक लंबा समय जेल में बिताया था। इसके अलावा उन्होंने मशहूर समाजसेवी और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक का भी जिक्र किया।

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि नेहरू जी तो भारत को आजादी दिलाने के लिए जेल गए थे। जबकि  केजरीवाल शराब घोटाले में गए थे। इस पर अवध ओझा ने जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल जी पर जिन आरोपों को लगाया गया है। क्या उनके आरोप कोर्ट में दोषी सिद्ध हुए हैं?

 केजरीवाल दोषी नहीं है-अवध ओझा

अवध ओझा ने आगे कहा कि जिस दिन कोर्ट में उनका दोष सिद्ध हो जाए। उस दिन केजरीवाल को दोषी माना जाएगा। वरना आरोप तो किसी पर लगते रहते हैं। अभी उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। आधुनिक कानून व्यवस्था के अनुसार, जब तक कोर्ट में किसी का दोष सिद्ध नहीं हो जाता तब तक आप उसे दोषी नहीं मान सकते।

'आप' सरकार में दिल्ली की शिक्षा हुई बेहतर

जब उनसे पूछा गया कि केजरीवाल रामलीला मैदान में धरने पर बैठे थे तब वह क्या कहते थे? इसका जवाब देते हुए अवध ओझा ने कहा कि उन्होंने नए भारत के निर्माण की बात की थी। इसके बाद अवध ओझा ने केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को गिनना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा दिल्ली में जिस साल केजरीवाल की सरकार बनी थी। उसी साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 5 बच्चों का आईआईटी में सेलेक्शन हुआ था और इसके अगले साल ही 742 लड़को ने आईआईटी क्वालीफाई किया।

Tags:    

Similar News