Delhi-Haryana Rain Alert: दिल्ली में बारिश ने दिलाई बड़ी राहत, मौसम हुआ कूल, जानें हरियाणा में क्या हाल?
Delhi-Haryana Rain Alert: दिल्ली में रविवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट...
दिल्ली-हरियाणा में बारिश का अलर्ट
Delhi-Haryana Rain Alert: राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के सुबह तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे दिल्ली एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में भारी बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई है, जिससे तापमान 40 से सेल्सियस से भी नीचे चला गया है।
मौसम विभाग में अगले कुछ घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया कि दिल्ली-NCR में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में घर के अंदर रहें और जब तक जरूरी न हो यात्रा करने से बचें। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर में लोग भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे थे।
कहां पर कितनी बारिश हुई?
रविवार तड़के देखी में हुई बारिश के दौरान सफदरजंग में 33.5 मिलीमीटर, लोदी रोड में 32 मिलीमीटर, पूसा 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। साथ ही 50-104 किमी प्रति घंटे की हवाएं दर्ज की गईं। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में सबसे ज्यादा स्पीड से हवाएं चल रही थीं, जो कि 104 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। वहीं, पालम में 56 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान 67 किमी प्रति घंटा और इग्नू में 63 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने वाला है। इस पूरे हफ्ते आंधी तूफान के साथ बारिश होने संभावना है, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से तपिश और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में भीषण गर्मी और तपिश से लोग परेशान है। राजस्थान से सेट जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया है। बीते शनिवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा जिले में 45.2 दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार सुबह हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। तड़के सुबह फरीदाबाद में बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि कैथल जिले में बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, सोनीपत में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के 6 जिलों में अगले कुछ घंटे के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल हैं। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिनकी स्पीड 40-60 किमी प्रति घंटे की हो सकती है।