इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शामिल हुए सीएम साय : बोले- छत्तीसगढ़ धनी राज्य, अब तक 4.50 लाख करोड़ का आया निवेश 

सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को IIT भिलाई के इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ धनी राज्य है, यहां खनिज संसाधनों की पर्याप्त मात्रा है।

Updated On 2025-03-29 14:27:00 IST
इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव को संबोधित करते सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को IIT भिलाई के इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शामिल हुए। यह कार्यक्रम विजन विकसित 2047 को लेकर आयोजित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद हैं। जिसमें सीएम श्री साय ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। Full View

इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में CM विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ धनी राज्य है, यहां खनिज संसाधनों की पर्याप्त मात्रा है। बैलाडीला का पहाड़ और टीन का एकमात्र खदान छत्तीसगढ़ में है। विकसित भारत 2047 में छत्तीसगढ़ का बड़ा योगदान रहने वाला है। हमनें नई उद्योग नीति भी लॉन्च हमने की है, जो बहुत अच्छी है। हमने विशन डॉक्यूमेंट्स 2047 बनाया है। लगातार हमें निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। सिर्फ पेपर तक ही नहीं धरातल पर भी अच्छे प्रस्ताव आए हैं। 

इसे भी पढ़ें... शाह का बस्तर दौरा : जवानों और सरेंडर नक्सलियों से संवाद कर सकते हैं गृह मंत्री

निवेश की मॉनिटरिंग कर रही सरकार 

उन्होंने आगे कहा कि, अब तक 4.50 लाख करोड़ का निवेश आया है। हमें पूरा विश्वास है कि 3 लाख करोड़ का निवेश तो होगा ही। सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए वचनबद्ध है और हम लगातार निवेश की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों में उद्यमी तैयार करने पर विशेष फोकस है। बस्तर और सरगुजा में भी उद्यमी तैयार किया जा रहे हैं। उन्हें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कम दरों पर जमीनें उपलब्ध कराई जा रही है। विकसित छग के निर्माण में उद्यमियों का विशेष योगदान होगा।

Similar News

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग

जगदलपुर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती: युवाशक्ति को चेतना से जोड़ने का आह्वान बना कार्यक्रम का केंद्रीय भाव

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक: सीएम साय बोले- जनजातीय विकास को इससे मिलेगी गति