बिहार चुनाव 2025: आज का "बा", दूसरे चरण के लिए NDA-महागठबंधन ने झोंकी ताकत; जानिए किसने क्या कहा?

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार का अंतिम दौर है। शनिवार को सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मोदी, योगी, अमित शाह, प्रियंका गांधी, माझी जैसे दिग्गजों ने रैलियां कीं। लाइव अपडेट-

Updated On 2025-11-08 16:50:00 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार का अंतिम दौर है। शनिवार को सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ऐतिहासिक मतदान के बाद सबकी नजरें दूसरे फेज की वोटिंग पर हैं। NDA-महागठबंधन समेत सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, प्रियंका गांधी जैसे दिग्गजों ने रैलियों को संबोधित किया।

दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं और महागठबंधन के प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा दांव पर लगी हुई है। राजद को कुल 143 सीटें मिली हैं, जिनमें पहले चरण के 73 और दूसरे चरण के 70 उम्मीदवार शामिल हैं।

एनडीए में भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार उम्मीदवारों का भाग्य भी इस चरण में तय होगा। पहले चरण में भाजपा के 48 और जदयू के अन्य प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। महागठबंधन में कांग्रेस के 37 तथा विकासशील इंसान पार्टी के 10 उम्मीदवार भी दूसरे चरण में ताल ठोक रहे हैं।

चुनाव प्रचार 9 नवंबर शाम थम जाएगा। पहले चरण की उच्च मतदान प्रतिशत के बाद चुनाव आयोग को दूसरे चरण में भी भारी वोटिंग की उम्मीद है। कुल 243 सीटों वाले इस चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी। पार्टियां अंतिम दौर में पूरी ताकत से प्रचार कर रही हैं। शनिवार, 8 नवंबर को बिहार में का "बा' ? 

यहां लाइव अपडेट में देखिए।

Live Updates
2025-11-08 16:50 IST

बिहार चुनाव में आज का "बा" (8-11-2025) Live Update: पहले चरण के मतदान (6 नवंबर) के बाद समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई। केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर हजारों VVPAT पर्चियां कचरे के ढेर में बिखरी मिलीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आरजेडी ने X पर वीडियो पोस्ट कर इसे 'लोकतंत्र की डकैती' करार दिया। पार्टी ने सवाल उठाया, "कब, कैसे, क्यों और किसके इशारे पर फेंकी गईं? क्या चोर आयोग जवाब देगा?"

चुनाव आयोग ने तुरंत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ये मॉक पोल की पर्चियां हैं, असली मतदान से जुड़ी नहीं। आयोग ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) को निलंबित कर दिया और FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

डीएम रोशन कुशवाहा ने मौके पर जांच के आदेश दिए, जबकि सीईसी ज्ञानेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि मतदान प्रक्रिया सुरक्षित है।

घटना से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, लेकिन आयोग ने 100% EVM-VVPAT मिलान की पुष्टि की।

2025-11-08 16:34 IST

बिहार चुनाव 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बिहार चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर तंज कसते हुए कहा कि मछली पालन के क्षेत्र में बिहार के लोग पहले से कमाल कर रहे हैं, अब कुछ नेता भी मछलियों को देखने के बहाने पानी में डुबकी लगा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे बिहार ने मछली पालन में नाम कमाया है, वैसे ही अब मखाने को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे राज्य के किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

2025-11-08 16:28 IST

बिहार चुनाव में आज का "बा" (8-11-2025) Live Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मोतिहारी की जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए को भारी समर्थन देते हुए कहा कि 14 नवंबर को परिणाम आने पर सुशासन, विकास व सुरक्षा की एनडीए सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा बिहार की पावन धरती, जहां मां जानकी की शरणस्थली है। गांधी की सत्याग्रह भूमि है और नालंदा की ज्ञानगंगा बहती है, उसे कांग्रेस-आरजेडी ने शोषण कर पिछड़ा बनाया, साक्षरता में पाप किया।

एनडीए के 20 वर्षों में नीतीश के नेतृत्व में सड़कें, रेल, एयरपोर्ट, मेट्रो व आईआईटी-एम्स खुले। निवेश सुरक्षा से आता है, अपराधी जीतेंगे तो पलायन बढ़ेगा। योगी ने बुलडोजर से माफियाओं को रौंदने का जिक्र किया, कहा यूपी में अपराधी पस्त, नौजवान मस्त।

राम मंदिर निर्माण का श्रेय मोदी को, अयोध्या में वाल्मीकि एयरपोर्ट व शबरी रसोई बनीं। सीतामढ़ी में जानकी मंदिर व 6155 करोड़ के राम-जानकी मार्ग स्वीकृत। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे मोतिहारी से गुजरेगा।

मोदी योजनाओं से 80 करोड़ को राशन, 50 करोड़ को आयुष्मान, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि, 10 करोड़ को उज्ज्वला व 4 करोड़ को आवास मिला।महागठबंधन प्रत्याशी पर 28 आपराधिक मुकदमों का आरोप लगाते हुए कहा, अपराधी का कोई धर्म-जाति नहीं। जगमगाता बिहार चाहिए, न कि अपराधी सरकार।

2025-11-08 16:20 IST

बिहार चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटिहार में भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन आज वही लड़ाई लड़ रहे हैं, जो कभी महात्मा गांधी ने सच्चाई और अधिकारों के लिए लड़ी थी। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश में एक नया साम्राज्य खड़ा कर दिया है, जहां लोगों को दबाया जा रहा है और अफवाहों के सहारे राजनीति की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है और अब तो वोट चोरी तक शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि '5 लोगों ने वोट चोरी की है' और मंच से उनके नाम भी गिनाए।


2025-11-08 15:50 IST

बिहार चुनाव में आज का "बा" (8-11-2025) Live Update: दूसरे चरण के प्रचार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को कटिहार के कदवा पहुंचीं और जनसभा में एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं, जबकि देश का निर्माण इन्हीं बिहारियों के दम पर हो रहा है।

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बोलीं, "किसी काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है, अब सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपये की 'रिश्वत' दे रही है। 20 साल सत्ता में रहने के बाद चुनाव से पहले क्यों?"

महिलाओं के संघर्ष पर जोर देते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया, अब जनता की नाराजगी से घबरा रही है। वोट बर्बाद न करने की अपील की, "अपने भविष्य के लिए वोट दें।"

छोटे दलों व भाजपा पर निशाना साधा, "पीएम कट्टा-बंदूक की बातें कर जनता का मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन लोग विवेकी हैं। अब वोट चोरी पर उतर आई हैं, क्योंकि धर्म-भटकाव से काम नहीं चलेगा।"

महागठबंधन सरकार आने पर वादा किया कि 2000 एकड़ भूमि शिक्षा संस्थानों व उद्योगों के लिए सुरक्षित होगी, शिक्षा कैलेंडर बनेगा, तथा बिहार के लोग दिन-रात काम करने वाली सरकार चाहते हैं। अपार जनसैलाब के बीच प्रियंका ने महागठबंधन को बिहार का भविष्य बताया।


2025-11-08 15:39 IST

बिहार चुनाव में आज का "बा" (8-11-2025) Live Update: दूसरे चरण के मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोढ़ा की जनसभा में एनडीए उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदाताओं ने एनडीए सरकार की नींव रख दी है, और बिहार की जनता का उत्साह लालू यादव-राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ कर देगा।

शाह ने आग्रह किया कि सीमांचल में दूसरे चरण में ऐसा वोट डालें कि 'जंगलराज' वाले दूरबीन से भी न दिखें।घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए शाह ने राजद पर निशाना साधा, "ये घुसपैठियों को वोटबैंक मानते हैं और 'घुसपैठिया बचाओ' यात्रा निकालते हैं, लेकिन BJP उन्हें चुन-चुनकर निकालेगी।"

लालू सरकार के घोटालों- चारा, लैंड फॉर जॉब, अलकतरा, बाढ़ राहत, भर्ती व एबी एक्सपोर्ट का जिक्र कर राजद को नरसंहार व जंगलराज का जिम्मेदार ठहराया।

एनडीए के वादों पर जोर देते हुए शाह ने कहा कि मोदी राम-सीता मंदिर बनवा रहे हैं, आतंकियों को घेर रहे हैं, कश्मीर को मजबूत कर रहे हैं, और अब बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।

मोदी-नीतीश जोड़ी के काम गिनाते हुए बताया कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे कटिहार तक विस्तारित होगा, नारायणपुर-पूर्णिया 49 किमी सड़क बनेगी, तथा 2 हजार करोड़ से मनिहारी-साहेबगंज गंगा पुल निर्माणाधीन है। अपार जनसैलाब के बीच शाह ने विकास व मजबूत सरकार का संकल्प दोहराया।



2025-11-08 15:32 IST

बिहार चुनाव में आज का "बा" (8-11-2025) Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी की जनसभा में महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में "जंगलराज वालों" को 65 वोल्ट का झटका लगा है, और बिहार के नौजवान-बहनों ने विकास व एनडीए को चुना। माहौल देखकर लग रहा है, "नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।"

मां सीता की पुण्य भूमि पर पहुंचे पीएम ने 2019 के अयोध्या फैसले की याद ताजा की, कहा कि सीता मैया के आशीर्वाद से ही रामलला को न्याय मिला। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये चुनाव बिहार के बच्चों के भविष्य का फैसला करेगा।

राजद पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि उनके प्रचार में मासूम बच्चों से "रंगदार" बनने को कहलवाया जा रहा है, जबकि बिहार का बच्चा इंजीनियर-डॉक्टर बनेगा। जंगलराज को "कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार व करप्शन" बताया, जो कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं के सामाजिक न्याय के सपनों को चूर कर बर्बादी लाया। अपार जनसैलाब के बीच पीएम ने विकसित बिहार का संकल्प दोहराया।


Tags:    

Similar News