Bihar Budget 2026 Live: कितने बजे पेश होगा बजट, कहां और कैसे देखें नीतीश सरकार का लाइव बजट भाषण?

Bihar Budget 2026 Live Streaming: बिहार बजट कब पेश होगा, किस समय और कहां लाइव देखें? जानिए बजट भाषण से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक जगह।

Updated On 2026-02-02 21:06:00 IST

बिहार बजट कब पेश होगा, किस समय और कहां लाइव देखें? जानिए

Bihar Budget 2026 live streaming: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नीतीश कुमार सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने जा रही है। बजट को लेकर प्रदेशभर की नजरें विधानसभा पर टिकी हैं, क्योंकि इसी दस्तावेज से तय होगा कि आने वाले साल में सरकार की प्राथमिकताएं क्या रहने वाली हैं।

कब पेश होगा बिहार बजट 2026?

बिहार का बजट मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी और इसके कुछ देर बाद वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगे।

बजट में किन बातों पर रहेगा फोकस

बजट भाषण के दौरान सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष की आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सदन के सामने रखेगी। इसके साथ ही नई योजनाओं, विकास परियोजनाओं और विभिन्न सेक्टरों (शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे) को लेकर अहम घोषणाएं होने की संभावना है।

Bihar Budget 2026 live streaming: बिहार बजट 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें

बिहार बजट का सीधा प्रसारण टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा। विधानसभा की कार्यवाही का लाइव स्ट्रीम बिहार विधानसभा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जहां दर्शक बजट भाषण रियल-टाइम में देख सकेंगे।

Full View

ऑनलाइन देखने का दूसरा विकल्प

इसके अलावा, दर्शक बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी बजट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वेबसाइट पर 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा।

बजट सत्र की पहले दिन की कार्यवाही

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 2 फरवरी को शुरू हुआ था। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इसके बाद वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश की और कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Tags:    

Similar News

बिहार इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा: कहीं गेट पीटती रहीं छात्राएं, कहीं टूट गया ताला, पहले दिन ही मचा बवाल