IPL 2024: CSK को लगा तगड़ा झटका, बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह स्टार ऑलराउंडर

Shivam Dube, Ranji Trophy 2024, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब चंद हफ्तों का समय बचा है। इससे पहले 5 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है।

Updated On 2024-02-20 11:17:00 IST
CSK के लिए बुरी खबर।

Shivam Dube, Ranji Trophy 2024, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब चंद हफ्तों का समय बचा है। इससे पहले 5 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार ऑलराउंडर चोटिल हो गया है। ऐसे में फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन दिनों खेली जा रही घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा था। मुंबई के इस ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले से अपना लोहा मनवाया है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, लोकसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम में होंगे ये बदलाव

इस सीजन बनाए 407 रन

दरअसल, मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे साइड स्ट्रेन चोट के कारण रणजी ट्रॉफी के बाकी सीजन से बाहर हो सकते हैं। दुबे ने इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में 5 मैचों में 67.83 की औसत से 407 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 12 विकेट भी लिए हैं। चयनकर्ता मंगलवार को बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए टीम का चयन करेंगे। यह मुकाबला 23 फरवरी से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेला जाएगा। 

असम के खिलाफ मैच में हुए चोटिल

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, "दुबे को द्विपक्षीय साइड स्ट्रेन चोट है और उनके रणजी ट्रॉफी के बाकी सीजन से बाहर होने की संभावना है। उन्हें असम के खिलाफ आखिरी मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। इसके बाद वह असम के खिलाफ मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। इस मैच में उन्होंने नाबाद 121 रन बनाए थे। मुशीर खान को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए  अंडर-19 विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

रणजी ट्रॉफी 2024 क्वार्टरफाइनल शेड्यूल

  • पहला क्वार्टरफाइनल: विदर्भ बनाम कर्नाटक 
  • दूसरा क्वार्टरफाइनल: मध्य प्रदेश बनाम आंध्र 
  • तीसरा क्वार्टरफाइनल: मुंबई बनाम बड़ौदा 
  • चौथा क्वार्टरफाइनल: तमिलनाडु बनाम सौराष्ट्र

ये भी पढ़ें: Shubman Gill: वोटिंग बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग लेगा शुभमन गिल का सहारा, सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

Similar News