LSG vs MI Match Report: घर में मुंबई पर भारी पड़ी लखनऊ, 4 विकेट से हराकर एकतरफा कर दिया मुकाबला 

LSG vs MI Match Report: लखनऊ ने अपने घर में मुंबई को 4 विकेट से मात दे दी। मार्कस स्टॉयनिस ने सबसे अधिक 62 रन की पारी खेली। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Updated On 2024-04-30 23:49:00 IST
LSG vs MI Match Report

LSG vs MI Match Report: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को लगभग एकतरफा मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। मैच में लखनऊ शुरुआत से ही हावी रही। पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उसके गेंदबाजों से सही साबित कर दिया।

लखनऊ के गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने रन रोके, जिसके चलते मुंबई 144 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से निहाल वढ़ेरा ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। निहाल ने टिम डेविड के साथ मिलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान ने 2 विकेट लिए। मार्कस स्टॉयनिस, मयंक यादव, नवीन उल-हक और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें: Team India Selection: वनडे वर्ल्डकप से कितनी बदली T20 WC की टीम, जानिए क्यों अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं दी जगह 

लखनऊ की तेज शुरुआत 

मुंबई के 145 रन के टारगेट के जवाब में लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्कस स्टायनिस ने 62 रन की शानदारी पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के जड़ें। आखिर में निकोलस पूरन ने 14 रन की छोटी पारी खेलते हुए लखनऊ को जीत दिला दी। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए। जेराल्ड कोएट्जी, नुवान थुषारा और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिया। मार्कस स्टॉयनस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही लखनऊ अब तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। उसके 12 अंक हो गए हैं। वहीं, हार के बाद मुंबई 9वें स्थान पर चली गई है। उसके 6 अंक हैं।  

Similar News