Air Connectivity: मध्यप्रदेश के इन शहरों से शुरू होंगी 4 फ्लाइट; दिल्ली, मुबंई, बेंगलुरु का सफर होगा आसान, जानें शेड्यूल

New Flights, Madhya Pradesh Air connectivity, Delhi to Jabalpur Flight, Mumbai to Jabalpur Flight, मध्य प्रदेश हवाई सफर, एयर कनेक्टिविटी,   

Updated On 2024-02-26 20:03:00 IST
MP Air Connectivity

New Flights from Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश से मुंबई, जबलपुर, दिल्ली और बेंगलुरु की यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर जल्द आसान होने वाला है। प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट से मुंबई, भोपाल एयरपोर्ट से बेंगलुरु, दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर अब इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। यह मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा है। आने वाले कुछ दिनों में इन रूट्स पर उड़ानों का संचालन शुरू होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इनकी जानकारी साझा की है। 

1) ग्वालियर से मुंबई:
फ्लाइट नंबर: 1147
शुरुआत: 27 फरवरी, 2024 
प्रस्थान समय: मुंबई से दोपहर 12:10 बजे
पहुंचने का समय: ग्वालियर में दोपहर 2:00 बजे
वापसी का समय: ग्वालियर से दोपहर 2:40 बजे
पहुंचने का समय: मुंबई में शाम 4:40 बजे

2) भोपाल से बेंगलुरु:
फ्लाइट नंबर: 6E 6465/66
शुरुआत: 29 फरवरी, 2024
प्रस्थान समय: भोपाल से शाम 6:20 बजे
पहुंचने का समय: बेंगलुरु में रात 10:55 बजे

3) दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर:
1 मार्च 2024 से स्पाइसजेट फ्लाइट की शुरुआत होगी। जिसका संचालन सप्ताह में दो दिन होगा। बता दें कि इससे पहले भी डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से इंदौर, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, और बिलासपुर के लिए इंडियन एयरलाइंस और इंडिगो की फ्लाइट चलती हैं, लेकिन इस नई सेवा से यात्रियों को और भी विकल्प मिलेंगे।

Similar News