Lionel Messi India Tour: मेसी ने सचिन को गिफ्ट की 2026 वर्ल्ड कप की बॉल, मास्टर ब्लास्टर ने दी अपनी जर्सी
Lionel Messi India Tour Live Updates: फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनल मेसी भारत दौरे पर हैं। कोलकाता में स्टेच्यू उद्घाटन, सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल, हैदराबाद में सफल कार्यक्रम और राहुल गांधी को जर्सी गिफ्ट करने की पूरी खबर पढ़ें।
मेस्सी ने सचिन को गिफ्ट की 2026 वर्ल्ड कप की बॉल, मास्टर बलास्टर ने दी अपनी जर्सी।
Lionel Messi India Tour Live Updates: फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी और 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं। शनिवार से शुरू हुए उनके ‘गोट इंडिया टूर’ को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेसी ने इस दौरे की शुरुआत कोलकाता से की, जहां उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस उमड़ पड़े।
कोलकाता में लियोनल मेसी ने अपने स्टेच्यू का उद्घाटन किया, लेकिन इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में हालात बिगड़ गए। दर्शकों की भारी भीड़ के कारण स्टेडियम में अव्यवस्था फैल गई, जिसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज नजर आईं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं, इसके उलट हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। यहां उन्होंने फुटबॉल खेला और फैंस से मुलाकात की। खास बात यह रही कि मेसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी साइन की हुई जर्सी भी गिफ्ट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Messi India tour: मुंबई इवेंट की झलकियां
मेसी के इस भारत दौरे में कोलकाता, हैदराबाद के बाद मुंबई और दिल्ली भी शामिल हैं। अब दौरे के दूसरे दिन वह मुंबई में नजर आएंगे। भारतीय फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉल स्टार की एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेस्सी को अपनी इंडियन जर्सी गिफ्ट की।
लियोनेल मेस्सी और सचिन तेंदुलकर आखिरकार आमने-सामने आए। दो आइकॉनिक नंबर 10 एक ही स्टेज पर थे। सच में यह पल फैंस के लिए सपनों जैसा था।
लियोनेल मेस्सी ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 2026 फीफा वर्ल्ड कप की ऑफिशियल बॉल गिफ्ट की।
लियोनेल मेस्सी ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की। सचिन ने मेस्सी को अपनी इंडिया जर्सी गिफ्ट की।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता और अन्य डेलीगेट्स मेस्सी, सुआरेज और डी पॉल के साथ स्टेज पर शामिल हुए। सभी ने बच्चों के साथ एक फोटो खिंचवाई।
लियोनेल मेस्सी ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की। सचिन ने मेस्सी को अपनी इंडिया जर्सी गिफ्ट की।
वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी ने बॉलीवुड स्टार करीना कपूर और उनके बेटों, तैमूर और जहांगीर से मुलाकात की।
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया से निकल चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मेसी अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को बिधाननगर कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।