Lionel Messi India Tour: मेसी ने सचिन को गिफ्ट की 2026 वर्ल्ड कप की बॉल, मास्टर ब्लास्टर ने दी अपनी जर्सी

मेस्सी ने सचिन को गिफ्ट की 2026 वर्ल्ड कप की बॉल, मास्टर बलास्टर ने दी अपनी जर्सी।
Lionel Messi India Tour Live Updates: फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी और 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं। शनिवार से शुरू हुए उनके ‘गोट इंडिया टूर’ को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेसी ने इस दौरे की शुरुआत कोलकाता से की, जहां उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस उमड़ पड़े।
कोलकाता में लियोनल मेसी ने अपने स्टेच्यू का उद्घाटन किया, लेकिन इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में हालात बिगड़ गए। दर्शकों की भारी भीड़ के कारण स्टेडियम में अव्यवस्था फैल गई, जिसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज नजर आईं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं, इसके उलट हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। यहां उन्होंने फुटबॉल खेला और फैंस से मुलाकात की। खास बात यह रही कि मेसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी साइन की हुई जर्सी भी गिफ्ट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Messi India tour: मुंबई इवेंट की झलकियां




मेसी के इस भारत दौरे में कोलकाता, हैदराबाद के बाद मुंबई और दिल्ली भी शामिल हैं। अब दौरे के दूसरे दिन वह मुंबई में नजर आएंगे। भारतीय फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉल स्टार की एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
🚨 One of the most iconic videos in the sporting history 🚨
— Atharv Shukla (@Atharb_) December 14, 2025
God of cricket - Sachin Tendulkar with God of football - Lionel messi at Mumbai. 🔥🐐 pic.twitter.com/fL8habSq8e
Live Updates
- 14 Dec 2025 7:24 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: सचिन तेंदुलकर ने मेस्सी को गिफ्ट की अपनी इंडियन जर्सी
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेस्सी को अपनी इंडियन जर्सी गिफ्ट की।
Indian cricket legend Sachin Tendulkar with Leo Messi in Wankhede stadium 🐐 pic.twitter.com/SBMnJPwKwh
— 𝙼𝚛.𝚅𝚒𝚕𝚕𝚊™ (@Shivayaaah) December 14, 2025 - 14 Dec 2025 7:15 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: फैंस का सपना हुआ पूरा
लियोनेल मेस्सी और सचिन तेंदुलकर आखिरकार आमने-सामने आए। दो आइकॉनिक नंबर 10 एक ही स्टेज पर थे। सच में यह पल फैंस के लिए सपनों जैसा था।
- 14 Dec 2025 7:14 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: मेस्सी ने सचिन को गिफ्ट की वर्ल्ड कप बॉल
लियोनेल मेस्सी ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 2026 फीफा वर्ल्ड कप की ऑफिशियल बॉल गिफ्ट की।

- 14 Dec 2025 7:14 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: सुनील छेत्री और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिले मेस्सी
लियोनेल मेस्सी ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की। सचिन ने मेस्सी को अपनी इंडिया जर्सी गिफ्ट की।
- 14 Dec 2025 7:13 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: मेस्सी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता और अन्य डेलीगेट्स मेस्सी, सुआरेज और डी पॉल के साथ स्टेज पर शामिल हुए। सभी ने बच्चों के साथ एक फोटो खिंचवाई।
LIVE | Launch of ‘Project Mahadeva’ with GOAT Lionel Messi
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 14, 2025
🕡 6.50pm | 14-12-2025📍Mumbai.#Maharashtra #Mumbai #MessiInIndia https://t.co/IhflWF7jQi - 14 Dec 2025 7:13 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: सचिन तेंदुलकर पहुंचे वानखेड़े स्टेडियम
लियोनेल मेस्सी ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की। सचिन ने मेस्सी को अपनी इंडिया जर्सी गिफ्ट की।
- 14 Dec 2025 7:10 PM
Lionel Messi Goat Tour India LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से मिले मेस्सी
वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी ने बॉलीवुड स्टार करीना कपूर और उनके बेटों, तैमूर और जहांगीर से मुलाकात की।

- 14 Dec 2025 4:51 PM
Lionel Messi GOAT India Tour Live: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया से रवाना हुए मेसी
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया से निकल चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मेसी अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
#WATCH | Mumbai: Star footballer Lionel Messi leaves from the Cricket Club of India #LionelMessi𓃵 #GOATIndiaTour2025 pic.twitter.com/gdhpc7l2Oe
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - 14 Dec 2025 4:49 PM
Lionel Messi GOAT India Tour 2025 Live: आयोजक को 14 दिन की पुलिस हिरासत
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को बिधाननगर कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The promoter and organiser of Football star Lionel Messi's G.O.A.T India Tour 2025 was brought to the Bidhannagar court.
— ANI (@ANI) December 14, 2025
He has been sent to 14 days of police custody. pic.twitter.com/y652t898TP - 14 Dec 2025 4:43 PM
Lionel Messi GOAT India Tour LIVE: लियोनेल मेसी लिए फैंस में उत्साह
FCB Mumbai Messi fans taking over Marine Drive 👀🐐 pic.twitter.com/0ldk1eDDaT
— FCB MUMBAI 🇮🇳 (@fcbmumbai) December 14, 2025
