skincare tips: सनबर्न से ग्लो तक...चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे आपको चौंका देंगे, बस तरीका जान लें

skincare tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा सूरज की चमके और स्किन सूखी न रहे तो कभी बर्फ लगाकर देखें। इसके फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

By :  Desk
Updated On 2025-07-11 15:03:00 IST

skincare tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से भी स्किन को कई फायदे हैं। 

skincare tips: चमकती और साफ स्किन के लिए हम लोग कई तरह की क्रीम, फेस वॉश और घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार मनमाफिक नतीजे नहीं मिलते हैं। ऐसे में आप बर्फ भी चेहरे पर लगाकर देख सकते हैं। आजकल ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी स्किन केयर में आइस थेरेपी को शामिल करने की अक्सर सलाह देते हैं। आइस केवल स्किन को ठंडक ही नहीं पहुंचाता, बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। बस लगाने का तरीका जान लें।

बर्फ को चेहरे पर कैसे लगाएं?

कभी भी सीधे चेहरे पर बर्फ न लगाएं। हमेशा बर्फ को कॉटन कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें।

बर्फ को चेहरे पर 1-2 मिनट से ज्यादा न लगाएं।

सप्ताह में 4-5 बार ही बर्फ का इस्तेमाल करें।

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

1. सनबर्न से राहत: गर्मी में तेज धूप के कारण त्वचा जलने लगती है। ऐसे में चेहरे पर बर्फ लगाने से सनबर्न से राहत मिलती है और स्किन ठंडी रहती है।

2. पिंपल्स में आराम: अगर चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स हो गए हैं, तो बर्फ लगाने से सूजन और जलन में राहत मिलती है। इससे दर्द भी कम होता है।

3. मेकअप लंबे समय तक टिके: मेकअप से पहले बर्फ लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है और मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहता है। यह एक प्राइमर की तरह भी काम करता है।

4. ग्लोइंग स्किन के लिए: बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगता है और फ्रेश दिखता है।

बर्फ लगाना आसान, सस्ता और असरदार तरीका है स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए। बस सही तरीका अपनाएं और बर्फ को स्किन का दोस्त बनाएं।


(प्रियंका कुमारी)

(Disclaimer: ये न्यूज आर्टिकल सामान्य जानकारी के आधार पर है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी स्किन केयर रुटीन को अपनाने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से जरूर सलाह लें। )

Tags:    

Similar News