Hariyali Teej Saree Color: हरियाली तीज पर हरे के अलावा कौन से रंग होते हैं शुभ?

हरियाली तीज पर सिर्फ हरा ही नहीं, पीला, लाल और गुलाबी जैसे रंग भी शुभ माने जाते हैं। जानिए इन रंगों का महत्व और पहनने का सही तरीका।

Updated On 2025-07-23 12:32:00 IST

हरियाली तीज पर इन रंगों की साड़ी पहनें (Image: Grok) 

हरियाली तीज सिर्फ एक त्यौहार नहीं, यह भारतीय स्त्रियों की श्रद्धा, परंपरा और सौंदर्य का संगम है। आमतौर पर इस पर्व पर हरे रंग की साड़ी या लहंगा पहनने की परंपरा रही है, क्योंकि हरा रंग प्रकृति, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, हरियाली तीज पर हरे के अलावा भी कुछ रंग बेहद शुभ माने जाते हैं?

पीला रंग

पीला रंग सूर्य की तरह चमकता है और इसमें विशेष प्रकार की ऊर्जा होती है। हरियाली तीज जैसे उल्लास भरे त्योहार पर पीले रंग की साड़ी पहनना न सिर्फ आकर्षक लगता है, बल्कि ये रंग आपके मन में पॉजिटिविटी और उमंग भी भरता है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी पीला रंग मां पार्वती और भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है। पीले रंग की सिल्क साड़ी या चिकनकारी कुर्ता इस मौके के लिए परफेक्ट रहेगी। इसमें आप ग्रीन ज्वेलरी पहनें तो और भी खूबसूरत लगेंगे।


लाल रंग

लाल रंग भारतीय संस्कृति में शादी, सुहाग और प्रेम का रंग है। हरियाली तीज का व्रत भी पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है, ऐसे में लाल रंग का महत्व और बढ़ जाता है। लाल बनारसी साड़ी पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी एकदम रॉयल फील देगी।


गुलाबी रंग

गुलाबी रंग कोमलता, स्नेह और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। यह रंग खासकर युवतियों और नई नवेली दुल्हनों में बहुत लोकप्रिय है। हरियाली तीज जैसे फेमिनिन त्योहार पर गुलाबी पहनना न सिर्फ शुभ होता है, बल्कि ये आपके पूरे लुक को निखार देता है। पिंक सिल्क, नेट या जॉर्जेट की साड़ी या लहंगा, जिसमें सिल्वर या मिरर वर्क हो, बहुत खूबसूरत लगता है। साथ में झूमके और गजरा पहनें।


हरियाली तीज पर भले ही हरे रंग की सबसे ज्यादा परंपरा हो, लेकिन पीला, लाल और गुलाबी जैसे रंग भी उतने ही शुभ और खास हैं। ये रंग न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्व रखते हैं, बल्कि आपके लुक और आत्मविश्वास में भी निखार लाते हैं। इस तीज पर कुछ नया ट्राई करें, अपनी परंपरा को जिएं, लेकिन उसमें अपना स्टाइल भी मिलाएं। 

Tags:    

Similar News