Gut Health: आंतें हेल्दी रखना है तो भूलकर भी न खाएं 5 चीजें, पैदा हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Gut Health: गट हेल्थ को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। आपकी कुछ फूड हैबिट्स आंतों की सेहत को बिगाड़ने का काम करती है।

Updated On 2025-11-01 11:14:00 IST

आंतों को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें। 

Gut Health: आंतों का हेल्दी रहना हमारे पूरे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है क्योंकि गट हेल्थ ही तय करती है कि खाना कितना अच्छे से पचेगा, शरीर को कितनी एनर्जी मिलेगी और इम्यून सिस्टम कितना मजबूत रहेगा। लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें रोज खा लेते हैं जो आंतों की सेहत को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं। इससे पेट में गैस, सूजन, कब्ज, उल्टी या यहां तक कि गंभीर गट इंफेक्शन जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ हमेशा सही रहे तो कुछ फूड्स से दूर रहना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कौन-सी 5 चीजें आपकी गट हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

5 फूड बिगाड़ सकते हैं गट हेल्थ

प्रोसेस्ड फूड: बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड स्नैक्स, चिप्स, बिस्किट या फास्ट फूड में प्रिज़र्वेटिव्स और ट्रांस फैट की मात्रा बहुत होती है। ये तत्व आंतों के माइक्रोब्स को डैमेज करते हैं, जिससे पेट फूलना, पाचन में गड़बड़ी और मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है।

ज्यादा कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स: बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन गट बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इनमें मौजूद कैफीन और कार्बोनेटेड तत्व पेट की एसिडिटी बढ़ाते हैं और आंतों की लाइनिंग को नुकसान पहुंचाते हैं।

रिफाइंड शुगर और स्वीट फूड: केक, पेस्ट्री, चॉकलेट या मीठे ड्रिंक्स में मौजूद रिफाइंड शुगर बैड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। इससे पेट में सूजन, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लंबे समय तक सेवन से मेटाबॉलिज्म भी कमजोर पड़ सकता है।

रेड मीट और फ्राइड फूड: रेड मीट, बर्गर या डीप फ्राइड चीजें पचने में भारी होती हैं। ये आंतों में इंफ्लेमेशन और गैस्ट्रिक ट्रबल को बढ़ा सकती हैं। फ्राइड फूड में मौजूद ऑक्सिडाइज्ड तेल आंतों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।

ज्यादा नमक और प्रिज़र्वेटिव वाली चीजें: अचार, सॉस या प्रोसेस्ड मीट में नमक और प्रिज़र्वेटिव बहुत अधिक होते हैं। ये तत्व आंतों के नेचुरल बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं, जिससे गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और पेट में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News