Betel Leaf: पान का पत्ता नहीं है मामूली! आयुर्वेद से मॉडर्न साइंस तक, जानें इसके 5 चौंकाने वाले फायदे
Betel Leaf: रात के भोजन के बाद पान खाने की आदत बहुत से लोगों की होती है। हालांकि कम लोग ही पान के पत्ते के फायदे को जानते हैं।
पान के पत्ते सेवन के बड़े फायदेे।
Betel Leaf: भारतीय संस्कृति में पान की पत्ती को सिर्फ शौक या मेहमाननवाज़ी से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन असल में यह एक नेचुरल औषधि है। शादी-ब्याह से लेकर पूजा-पाठ तक, पान की पत्ती की मौजूदगी इसकी अहमियत खुद बयां करती है। आयुर्वेद में इसे सदियों से कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग केमिकल वाली दवाओं से परेशान हैं, तब पान की पत्ती एक नेचुरल विकल्प बनकर सामने आती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण न सिर्फ पाचन सुधारते हैं बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं पान की पत्ती के 5 ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
पान की पत्ती खाने के बड़े फायदे
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
पान की पत्ती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाचन को दुरुस्त रखते हैं। भोजन के बाद पान की पत्ती चबाने से गैस, अपच और पेट भारी होने की समस्या कम होती है। यही वजह है कि पुराने समय में खाने के बाद पान खाने की परंपरा थी।
मुंह की बदबू और बैक्टीरिया से बचाव
पान की पत्ती में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से पान की पत्ती चबाने से मुंह की दुर्गंध कम होती है और दांतों की सफाई भी बनी रहती है।
खांसी-जुकाम में देता है राहत
अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो पान की पत्ती रामबाण साबित हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, पान की पत्ती को हल्का गर्म करके या शहद के साथ लेने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है।
इम्युनिटी को करता है मजबूत
पान की पत्ती में विटामिन सी, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में इसका सीमित सेवन शरीर को बीमारियों से बचा सकता है।
जोड़ों और सूजन में फायदेमंद
पान की पत्ती में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे हल्का गर्म कर के जोड़ों या सूजन वाली जगह पर लगाने से दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। गांवों में आज भी यह नुस्खा अपनाया जाता है।
जरूरी सावधानी
पान की पत्ती फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसे सुपारी, तंबाकू या ज्यादा चूना लगाकर खाने से नुकसान हो सकता है। बेहतर है कि इसे औषधि के रूप में सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल किया जाए।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)