Mehndi Designs for Karwa Chauth: करवा चौथ पर लगाएं प्यार के रंगों से रंगी मेहंदी, देखिए डिजाइन
Mehndi Designs for Karwa Chauth: करवा चौथ के लिए नए मेहंदी डिजाइन ट्राई करके देखें, ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ प्यार का रंग भी भर देंगी।
करवा चौथ पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Image: Grok)
Mehndi Designs for Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार प्यार, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और सज-संवरकर चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। इतना ही नहीं बहुत सी महिलाएं इस दिन मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं।
वैसे भी मेहंदी के बिना यह त्योहार अधूरा लगता है और अगर डिजाइन थोड़ा पारंपरिक, थोड़ा ट्रेंडी हो तो बात ही कुछ और बन जाती है। इसलिए आइए जानते हैं इस करवा चौथ पर कौन-कौन से मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में प्यार के रंग भर सकते हैं।
ये 5 मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में खूबसूरत लगेंगे
मोर और जाली मेहंदी डिजाइन
मोर हमेशा से भारतीय परंपरा का प्रतीक रहा है। मेहंदी में जब मोर की आकृति बनाई जाती है तो वह न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि शुभता और प्रेम का प्रतीक भी मानी जाती है। मोर के पंखों की बारीक जालियां और घुमावदार डिजाइन हाथों को रॉयल लुक देते हैं। इस डिजाइन में जाली का पैटर्न कलाई तक फैला हो तो ये और भी शानदार लगता है। अगर आपकी साड़ी या लहंगा पहनने वाली हैं तो मोर और जाली की मेहंदी खूबसूरत लग सकते हैं।
पति-पत्नी वाली मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे में हाथों में उस प्यार को उकेरना एक बेहतरीन आइडिया है। इस डिजाइन में दुल्हन और दूल्हे की आकृति बनाई जाती है। कभी वे पूजा करते नजर आते हैं तो कभी एक-दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए। यह डिजाइन न सिर्फ खूबसूरत होते हैं, बल्कि हर नजर में एक कहानी कहते हैं। अगर आप चाहें तो इस डिजाइन में अपने पति का नाम या शुरुआती अक्षर भी जोड़ सकती हैं।
चांद को देखते हुए मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ और चांद का रिश्ता तो जैसे जन्मों का है। जब तक चांद न दिखे, तब तक व्रत अधूरा रहता है। ऐसे में मेहंदी में चांद की आकृति बनना बेहतरीन रहेगा। इस डिजाइन में चांद के साथ थाल, छलनी और सुहागिन स्त्री की आकृति बनाकर हाथों को सजाया जाता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो फुल हैंड मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं।
सितारों से सजी मेहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ अलग चाहती हैं तो सितारों वाली मेहंदी आपके लिए बिल्कुल सही है। इसमें छोटे-छोटे तारों और गोल बिंदियों से बनी जालियां और आकृतियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लगता है। रात के आसमान जैसे हाथों पर फैले सितारे आपकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
गौरी शंकर मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ का असली अर्थ सिर्फ सजना-संवरना नहीं, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती की तरह अटल प्रेम और निष्ठा की भावना को अपनाना भी है। गौरी शंकर मेहंदी डिजाइन में भगवान शिव-पार्वती की झलक उकेरी जाती है, जो इस पर्व के आध्यात्मिक पहलू को दर्शाती है। यह डिजाइन पारंपरिक होते हुए भी बहुत ही सुंदर और गहराई लिए होती है।
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि जीवनभर के साथ और समर्पण की भावना का प्रतीक है। जब सुहागिनें अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं, तो हर लकीर में उनके प्रेम की छाप होती है। चाहे आप मोर की सुंदरता चुनें, पति-पत्नी की झलक, चांद की छवि या गौरी शंकर की आस्था, हर डिजाइन में प्यार का रंग बसता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।