Boiled Water: गर्म पानी से दिन की शुरुआत करते हैं? 5 हेल्थ कंडीशन्स में ऐसा करना पहुंचाएगा नुकसान!
Boiled Water: बहुत से लोग दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करते हैं। हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशन में ऐसा करना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
5 हेल्थ कंडीशन में गर्म पानी पीने के नुकसान।
Boiled Water: सुबह उठकर गरम पानी पीना एक आम हेल्थ रूटीन बन चुका है। माना जाता है कि इससे पाचन सुधरता है, वजन नियंत्रित रहता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। कई लोग नींबू या शहद मिलाकर इसे और भी फायदेमंद मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए गरम पानी पीना फायदेमंद नहीं होता? कुछ लोगों के लिए यह आदत शरीर को फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती है।
दरअसल, हर व्यक्ति का बॉडी टाइप, तापमान सहनशीलता और स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है। ऐसे में कुछ हेल्थ कंडीशन्स में गरम पानी का सेवन शरीर के अंदरूनी संतुलन को बिगाड़ सकता है। अगर आप रोजाना गरम पानी से दिन की शुरुआत करते हैं, तो इन स्थितियों को जरूर जान लें ताकि हेल्दी हैबिट गलती से हेल्थ रिस्क में न बदल जाए।
5 हेल्थ कंडीशन में गर्म पानी पीने से बचें
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग: अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम रहता है, तो सुबह गरम पानी पीना आपको कमजोरी या चक्कर महसूस करा सकता है। गरम पानी रक्त वाहिकाओं को फैलाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और घट सकता है। ऐसे लोग सामान्य तापमान या हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें।
हार्ट प्रॉब्लम या कार्डियक पेशेंट्स: दिल के मरीजों को बहुत ज्यादा गरम पानी पीने से बचना चाहिए। अत्यधिक तापमान शरीर की नसों और धमनियों पर दबाव डाल सकता है, जिससे दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है। सुबह के समय सामान्य तापमान वाला पानी पीना इनके लिए ज्यादा सुरक्षित रहता है।
एसिडिटी या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम वाले लोग: अगर आपको बार-बार पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो गरम पानी आपकी स्थिति को और बढ़ा सकता है। ज्यादा गरम पानी पेट की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है और म्यूकस लेयर को कमजोर करता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स बढ़ जाता है।
माइग्रेन या सिरदर्द से परेशान लोग: गरम पानी का सेवन कुछ लोगों में माइग्रेन अटैक ट्रिगर कर सकता है। शरीर में तापमान का अचानक बढ़ना ब्लड वेसल्स को डाइलेट करता है, जिससे सिरदर्द या धड़कन बढ़ सकती है। इसलिए माइग्रेन मरीजों को सुबह ठंडा या सामान्य पानी लेना चाहिए।
दांत और मसूड़ों की संवेदनशीलता: जिनके दांत या मसूड़े संवेदनशील हैं, उनके लिए बहुत गरम पानी नुकसानदायक हो सकता है। इससे एनामेल पर असर पड़ता है और मसूड़ों में सूजन बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को हमेशा हल्के गुनगुने पानी तक ही सीमित रहना चाहिए।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)