White Clothes Cleaning: वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े धोने का सही तरीका जान लें, शर्ट के कॉलर की लौट आएगी चमक

White Clothes Cleaning Tips: सफेद कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोना मुश्किल काम होता है। आइए जानते हैं वाइट क्लॉथ्स को वॉशिंग मशीन में क्लीन करने का सही तरीका।

Updated On 2024-03-09 12:50:00 IST
सफेद रंग के कपड़े वॉशिंग मशीन में धोने के टिप्स।

White Clothes Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन सुविधा के लिहाज से बेहद मुफीद होती है क्योंकि इसकी मदद से कपड़े आसानी से धुल जाते हैं। बात जब सफेद रंग के कपड़ों की होती है तो मामला थोड़ा अलग होता है। कुछ लोग वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े धोने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े सही से नहीं धुलते हैं। आप भी अगर ऐसा सोचते हैं तो हम आपको सफेद कपड़े धोने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। 

इन टिप्स को फॉलो करने से वॉशिंग मशीन में आसानी से सफेद कपड़ों को धोया जा सकता है। इतना ही नहीं शर्ट की कॉलर से लेकर उसके कफ तक की चमक लौटाई जा सकती है। 

वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े धोने का तरीका

  • सफेद कपड़े धोने से पहले वॉशिंग मशीन को हमेशा क्लीन करना चाहिए।
  • जब भी वाइट क्लॉथ को धोएं तोनया पानी इस्तेमाल करें और उसमें दूसरे रंग के कपड़े न मिलाएं।
  • सफेद रंग के कपड़ों पर अगर कोई बड़ा दाग लगा है तो उसे हाथ से रगड़कर ही क्लीन करें।
  • वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े डालने से पहले उन्हें आधा घंटे के लिए डिटर्जेंट के पानी में भिगोकर रखें।
  • सफेद रंग के कपड़ों को जब भी धोएं तो इस बात का ध्यान रखें कि कलर डिटर्जेंट का इस्तेमाल न हो।

इस तरह निकाले सफेद कपड़ों के दाग
सफेद कपड़ों पर अगर जिद्दी दाग लगा है तो इस बात का ध्यान रखें कि वो वॉशिंग मशीन में धोने से नहीं सूखेगा। इसके लिए एक बाल्टी में पानी लें और उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच ही विनेगर डालकर मिक्स करें। इसमें सफेद रंग के कपड़े डुबोकर कुछ वक्त के लिए छोड़ दें, जिससे जिससे दाग छुटाने में आसानी हो। इसके बाद ब्रश या हाथों से रगड़कर दाग को निकालें। कुछ ही देर में दाग क्लीन हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Home Arrangement Tips: घर भरा-भरा दिखने से लगता है बेतरतीब? 4 टिप्स अपनाएं, बदल जाएगा घर का पूरा नक्शा

सफेद रंग की शर्ट में अक्सर उसकी कॉलर और कफ पर बेहद गंदे दाग नजर आने लगते हैं। पसीने और मैल की वजह से वहां काफी कालापन दिखता है। इसके लिए इन्हें विनेगर, बेकिंग सोडा के पानी में पहले डुबोंए और फिर ब्रश से रगड़कर क्लीन कर लें। इसके बाद शर्ट को वॉशिंग मशीन में डालकर धो लें। शर्ट पहले जैसी चमकने लगेगी। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: होली की मस्ती के बाद रंग साफ करने की टेंशन? 5 घरेलू तरीके अपनाएं, पहले जैसा दिखने लगेगा चेहरा

Similar News