Healthy Cooking Tips : सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप भी करते हैं तेल का ज्यादा इस्तेमाल? सेहत को होगा भारी नुकसान

Healthy Cooking Tips : हर सब्जी में तड़का लगाते समय तेल की मात्रा बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा तेल आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है?

Updated On 2025-01-29 21:10:00 IST
सेहत बनाए रखने के लिए सब्जियों में कम तेल का करें इस्तेमाल

Healthy Cooking Tips : हम भारतीय खाने में स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते और जब बात आती है स्वादिष्ट सब्जियों की, तो अक्सर हम ज्यादा तेल का इस्तेमाल कर बैठते हैं। हर सब्जी में तड़का लगाते समय भी तेल की मात्रा बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा तेल का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? अगर नहीं तो आज जान लिजिए कि ज्यादा तेल खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और कैसे आप अपनी डाइट को हेल्दी बना सकते हैं।   

ज्यादा तेल खाने पर आपको क्या-क्या हो सकता है 

  • तेल में अधिक कैलोरी होती है, जो शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में फैट जमा कर वजन बढ़ाने का कारण बनती है।
  • ज्यादा तैलीय भोजन पचाने में मुश्किल होती है, जिससे एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।  

इसे भी पढ़े : Health Tips : पुरुषों को रोज क्यों खाने चाहिए उबले अंडे? जानिए इसके गजब के फायदे

तेल की मात्रा को कैसे करें नियंत्रित

  • तड़के के लिए कम मात्रा में तेल का उपयोग करें और नॉन-स्टिक कढ़ाई का इस्तेमाल करें।
  • कुछ सब्जियां बिना ज्यादा तेल के भी स्वादिष्ट बन सकती हैं, जैसे कि स्टीम्ड या मिक्स वेजिटेबल्स। 
  • रिफाइंड तेल की जगह सरसों, जैतून या देसी घी का उपयोग करें।  
  • पकौड़े और समोसे जैसी चीजों को डीप फ्राई करने की जगह बेक कर सकते हैं।  

कितनी मात्रा में खाना चाहिए तेल 

चार लोगों का खाना बनाने के लिए पूरे दिन में केवल 3-4 मीडियम चम्मच तेल पर्याप्त है। वहीं 8 लोगों का खाना बनाने के लिए 6 से 10 मीडियम चम्मच तेल लिया जा सकता है। स्वादिष्ट भोजन खाना अच्छी बात है, लेकिन सेहत से समझौता करना सही नहीं। ज्यादा तेल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। 

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया डॉक्टर या प्रमाणित पोषण विशेषज्ञ से परामर्श लें। 

Similar News