डायबिटीज की छोड़ें चिंता: गर्मी में खूब खाएं लाल अंगूर, नहीं बढ़ेगी ब्लड शुगर; मिलेंगे 5 हैरान करने वाले फायदे

Red Grapes Health Benefits: डायबिटीज के मरीज अक्सर अंगूर खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है, इससे ब्लड शुगर स्पाइक होगी। हालांकि लाल अंगूर डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।

Updated On 2024-03-15 13:19:00 IST
लाल अंगूर खाने के फायदे।

Red Grapes Health Benefits: गर्मी के मौसम में मार्केट में अंगूरों की बहार नजर आने लगती है। हरे, काले और लाल रंग के अंगूर आसानी से मिल जाते हैं। स्वाद में रसीले अंगर गुणों में भी काफी फायदेमंद होते हैं। समर सीजन में इनका सेवन कई बीमारियों को पास फटकने नहीं देता है। हरे और काले अंगूरों के मुकाबले लाल अंगूर को और भी ज्यादा पोषण से भरपूर माना जाता है। लाल अंगूर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। 

अंगूर में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हेल्थलाइन  के अनुसार लाल अंगूर में कैल्शियम, आयरन विटामिन सी, ए भी काफी पाया जाता है। आइए जानते हैं लाल अंगूर खाने के कुछ बड़े फायदे। 

लाल अंगूर के फायदे

डायबिटीज - डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी परेशानी होती है उनके शुगर लेवल का हाई रहना। ऐसे में उन्हें काफी संयमित होकर अपने खान-पान का चयन करना पड़ता है। लाल अंगूर में कार्बोहाइड्रेट काफी होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ाने के बजाय स्पाइक होने से रोकता है। लाल अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिससे इसे खाने के बाद एकदम से ब्लड शुगर हाई नहीं होता है और डायिबटीज कंट्रोल रहती है।

इसे भी पढ़ें: Blood Purifier: 10 रुपये में खून की गंदगी हो जाएगी साफ! 5 चीजें हैं नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर, खाएंगे तो रहेंगे हेल्दी

दिल की सेहत - लाल अंगूर खाने से दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसमें प्लेवेनोएड्स और पोलीफेनोल्स एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि रक्त धमनियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। हार्ट मसल्स की सूजन को घटाते हैं, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का रिस्क कम हो जाता है। 

आंखों की रोशनी - लाल अंगूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो कि आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फ्लेवेनोएड भी आई सेल्स को रिलैक्स करने में हेल्प करता है। 

वजन घटाने में मदद - बढ़ता वजन बहुत से लोगों की परेशानी है। ज्यादा वैट कई बीमारियों को निमंत्रण भी देता है। लाल अंगूर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। हाई फाइबर रिच लाल अंगूर खाने के बाद भूख का एहसास कम हो जाता है, ये बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है, जिससे क्रेविंग नहीं होती है। वजन घटाने के लिए लाल अंगूर का जूस फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: Turmeric Benefits: सोने जैसा रंग वाला मसाला नहीं पड़ने देगा बीमार! दिल बनेगा हेल्दी, चुटकीभर रोज खाने से होगा कमाल

हड्डियों की मजबूती - बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इन्हें स्ट्रॉन्ग बनाने में लाल अंगूर कारगर हो सकते हैं, क्योंकि इनमें काफी कैल्शियम पाया जाता है जो बोन्स स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसे खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। 

Similar News