Rangoli Design: दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश वाली रंगोली घर को और भी कर देंगी रोशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन PHOTOS

अगर आप भी दिवाली से लेकर धनतेरस तक अपना घर सजाना चाहते हैं तो हम आपको मां लक्ष्मी और गणेश वाली रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपने आगंन में बना सकते हैं।

Updated On 2024-10-29 15:48:00 IST
दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश वाली रंगोली घर को और भी कर देंगी रोशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन PHOTOS

Rangoli Design For Diwali 2024: दिवाली के त्योहार का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। इस साल यह त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस से लेकर दिवाली तक लोग अपने घर को काफी खूबसूरती से सजाते हैं। साथ ही चौखट और मंदिर के सामने रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली से लेकर धनतेरस तक अपना घर सजाना चाहते हैं तो हम आपको मां लक्ष्मी और गणेश वाली रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपने आगंन में बना सकते हैं।

Rangoli Design

धनतेरस के मौके पर आप अपने आंगन में गणेश जी वाली रंगोली डिजाइन कर सकती हैं ये न केवल आकर्षक लगती है बल्कि यह शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप रंगोली में जीवन और खुशहाली का प्रतिनिधित्व चाहती हैं तो आप ये डिजाइन बना सकती हैं। इस प्रकार की रंगोली बनाने से आपके घर का माहौल और भी खास हो जाएगा। इतना ही नहीं, यह देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर का स्वागत करने का एक खूबसूरत तरीका है।

Rangoli Design

आप चाहें, तो अपने आंगन में लक्ष्मी जी की रंगोली डिजाइन कर सकते हैं। वहीं आप इस रंगोली डिजाइन के आसपास दीपों को जलाकर मां लक्ष्मी की आकृति को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। ये देखने में काफी सुन्दर लगती है। 

Rangoli Design

दिवाली पर अगर आप रंगोली की सिंपल डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो आप इस तरह की रंगोली डिजाइन  बना सकते हैं और इसे आकर्षक बनाने के लिए आसपास दीपों को जलाकर रख सकते हैं। 

Rangoli Design

इसके अलावा अगर आपके पास रंगोली बनाने के लिए वक्त कम है, तो आप गणेश जी की ये सरल और आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली से बेहद खूबसूरत होती है। साथ ही इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में भी एक सुंदर रंगोली तैयार की जा सकती है। आप इसे चौखत पर बनाकर हैप्पी दिवाली का संदेश दे सकते हैं।

Similar News