Monsoon Plants: मानसून के सीजन में घर में लगाएं ये पौधे; खूबसूरत लगेगी बालकनी

Monsoon Plants: कई दिन से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मानसून का इंतजार है। कई राज्य में मानसून ने एंट्री ले ली है, कई राज्यों में 1 हफ्ते के अंदर दस्तक दे देगा। मानसून का मौसम प्लांट्स के लिए सबसे बेस्ट रहता है।

Updated On 2024-06-23 17:51:00 IST
Monsoon Plant

Monsoon Plants: कई दिन से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मानसून का इंतजार है। कई राज्य में मानसून ने एंट्री ले ली है, कई राज्यों में 1 हफ्ते के अंदर दस्तक दे देगा। मानसून का मौसम प्लांट्स के लिए सबसे बेस्ट रहता है। अगर आप भी घर में बागवानी करना चाहते हैं तो यहां कुछ पौधों के नाम हैं जोकि आपकी घर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं साथ ही सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करेंगे।

लेमन ग्रास (Lemon Grass)
ये एक ऐसा पौधा है जोकि नियमित देखभाल करने पर तीन साल तक आराम से चलता है। चाय के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक बार लगाने के बाद लंबे समय तक इसका फायदा मिलता है। इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलों या बगीचे में लगा सकते हैं। इसे लगाने का सही समय मानसून है।

करी पत्ता(Curry leaf)
हर घर की किचन में करी पत्ता की जरूरत होती है। आपके घर में करी पत्ता का पौधा आपके हर वक्त काम आ सकता है। आप इसको नर्सरी से लाकर लगा लीजिए। किसी के यहां पहले से लगा है तो बीज लाकर भी आप लगा सकते हैं। करी पत्ता के सेवन से स्किन हेल्दी रहती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहती है। करी पत्ते के पौधे में एक दिन में पानी जरूर डालें और किसी ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो।

पुदीना (Peppermint)
पुदीना एक ऐसी चीज है, जिससे चटनी बनानी हो या फूड गार्निशिंग करनी हो,। पुदीने का इस्तेमाल हर जगह होता है। पुदीने को आप बारिश में लगाइए बहुत अच्छे से चलेगा। इसे लगाने के लिए आपको ज्यादा कोशिश की जरूरत भी नहीं है। बाजार से खाने वाला पुदीना खरीदकर लाइए पत्तियां हटाकर उपयोग कर लीजिये और टहनियों को 2 - 3 इंच मिटटी में दबा दीजिये। 10-15 दिन में आपको नए पत्ते दिखाई देने लगेंगे। पुदीना को बढ़ने के लिए नमी की जरूरत होती है। ऐसे में गमले की मिट्टी को रोज सुबह शाम हल्का-हल्का पानी दें।

अपराजिता(Aparajita)
ये खूबसूरत बेल हमेशा हरी भरी रहती है और खूबसूरत फूल देती है। इन नीले फूलों का उपयोग आप ब्लू टी बनाने में कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके सूखे फूल भी रखे जा सकते हैं। अपराजिता का पौधा लगाना तो आसान है, लेकिन इसकी मेंटेनेंस का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसके पौधे में ज्यादा पानी नहीं डालना चाहिए। हालांकि इसकी मिट्टी में हमेशा नमी रहनी चाहिए।

Similar News