Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सिर्फ 10 मिनट में लगाएं गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन, देखें लेटेस्ट फोटो

अगर आप करवा चौथ के शुभ मौके पर मेहंदी डिजाइन क्रिएट कराने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको गोल टिक्की मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। 

Updated On 2024-10-11 17:42:00 IST
करवा चौथ पर सिर्फ 10 मिनट में लगाएं गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन, देखें लेटेस्ट फोटो

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वह पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती है। हालांकि, इस पर यह पर्व 20 अक्बूर को मनाया जाएगा। लेकिन मेहंदी के बिना तो सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ऐसे में अगर आप करवा चौथ के शुभ मौके पर मेहंदी डिजाइन क्रिएट कराने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको गोल टिक्की मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। 

Mehndi Design

1. गोल टिक्की सिंपल डिजाइन
करवा चौथ के खास मौके पर सिंपल डिजाइन सर्च कर रही हैं या आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है, तो आप इस तरह की गोल टिक्की डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। हालांकि, अपने हाथों को सुन्दर बनाने के लिए टिक्की में कैरी या फ्लावर क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत दिखती हैं। 

2. फ्लोरल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
आजकल फ्लोरल पैटर्न वाली गोल टिकी मेहंदी डिजाइन त्योहारों में खूब लगाई जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी यूनिक डिजाइन क्रिएट कराना चाहती हैं, तो आप महेंदी के इस डिजाइन को फ्लोरल पैटर्न बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी बिल्कुल अलग और खूबसूरत दिखती हैं। 

Gol Tikki

3. जाल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन 
इसके अलावा बहुत सारे लोग सिर्फ हाथों के बैक साइड डिजाइन क्रिएट कराते हैं। ऐसे में आपके लिए इस तरह की डिजाइन परफेक्ट है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। चाहे तो आप हाथों की उंगलियों पर कैरी या जाल डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। 

4. गोल टिक्की चाँद डिजाइन
इन दिनों गोल टिक्की चाँद डिजाइन काफी ट्रेंड में है और इन डिजाइन को आप आसानी से भी क्रिएट कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले आप चाँद के आकार में गोल टिक्की बना लें फिर उसके बाद फ्लावर स्टाइल में पत्तियों में बनाएं। 
 

Karwa Chauth

Similar News