Sound Sleep Tips: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले कर लें 3 काम, दूर हो जाएगी समस्या

Sound Sleep Tips: ठीक से नींद न आना बहुत से लोगों की शिकायत रहती है। इस परेशानी से बचने के लिए सोने से पहले कुछ कामों को करना प्रभावी असर डाल सकता है।

Updated On 2025-01-19 15:21:00 IST
अच्छी नींद के लिए करें 3 काम।

Sound Sleep Tips: बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें रात में ठीक से नहीं नहीं आती है। इस परेशानी से बचने में कुछ टिप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं। नींद का ठीक से न आना कई कारणों से हो सकता है। इसमें बेतरतीब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान भी शामिल है। इसके अलावा कई बार मेडिकेशन की वजह से भी ऐसा हो सकता है। 

अच्छी नींद हमारे शरीर और दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं, तो आपके दिनचर्या पर असर पड़ सकता है। नींद की कमी से थकान, तनाव, और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं जिन्हें सोने से पहले करने से आपको अच्छी नींद आ सकती है।

3 तरीके लाएंगे बेहतर नींद

स्क्रीन टाइम कम करें
मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या टीवी: इन डिवाइसेस से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है। इसलिए सोने से कम से कम 1 घंटा पहले इनका इस्तेमाल बंद कर दें।
डिम लाइट: सोने से पहले कमरे की रोशनी को धीमा कर दें। इससे आपके शरीर को यह संकेत मिलता है कि सोने का समय हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Dry Fruits: काजू, बादाम, अखरोट... ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका जान लें, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

आरामदायक माहौल बनाएं
कमरे का तापमान: कमरे का तापमान ठंडा लेकिन आरामदायक होना चाहिए।
अंधेरा: कमरे में पूरी तरह से अंधेरा होना चाहिए।
शांत वातावरण: शोर से बचें। आप ईयरप्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आरामदायक बिस्तर: आपका बिस्तर आरामदायक होना चाहिए।

तनाव कम करें
ध्यान या योग: सोने से पहले 10-15 मिनट का ध्यान या योग करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
गर्म पानी से नहाएं: गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियां शांत होती हैं और नींद आती है।
पढ़ें: एक किताब पढ़ना आपको तनाव कम करने और नींद लाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए पिएं केसर वाला दूध, तनाव भी होगा कम, सर्दी में सेवन के मिलेंगे 6 बड़े फायदे

अन्य सुझाव
नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करने से नींद अच्छी आती है, लेकिन सोने से पहले 3-4 घंटे के अंदर व्यायाम न करें।
हल्का भोजन: सोने से पहले भारी भोजन न करें।
कैफीन और अल्कोहल से बचें: कैफीन और अल्कोहल नींद को बाधित कर सकते हैं।
सोने का समय निर्धारित करें: रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

Similar News