How to Scrub Face: चेहरे को चमकदार बनाना है, जान लें स्क्रब का सही तरीका और समय, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज़

How to Scrub Face: चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्क्रब करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं स्क्रब करने का सही तरीका।

Updated On 2024-03-18 16:21:00 IST
फेस स्क्रब करने का सही तरीका और समय।

How to Scrub Face: चेहरे की चमक और खूबसूरती बरकरार रखने की चाहत सभी की होती है। खासतौर पर महिलाएं अपने चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाती हैं। बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आसानी से मिल जाते हैं। फेस स्क्रब करना भी चेहरे की चमक बढ़ाने में मददगार होता है। फेस स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे स्किन तक पर्याप्त पोषण पहुंचता है। 

फेस को गलत तरीके से स्क्रब करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ने के बजाय कम हो सकती  है। स्क्रब कैसे किया जाए और इसे करने का सबसे सही समय कौन सा है, आइए जानते हैं इसके बारे में। 

इस तरह करें फेस स्क्रब
चेहरे को सही तरीके से स्क्रब किया जाना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले स्किन के अनुसार स्क्रब चुनना चाहिएए। स्क्रब अप्लाई करने से पहले चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद क्लींजर से चेहरा वॉश करें। अब स्किन पर स्क्रब लगाएं और गोल-गोल करते हुए चेहरे को साफ करें। इस दौरान उंगलियों से हल्का प्रेशर बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों को जड़ों से पोषण देता है यह काला मसाला, घने और लंबे बनाता है बाल! जान लें लगाने का तरीका

फेस को लगभग 20 मिनट तक स्क्रब करते रहें। इसके बाद एक गीला टीशू पेपर लें और उससे चेहरा क्लीन करें। आखिर में पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे के डेड सेल्स निकलकर स्किन में रौनक नजर आने लगेगी। 

कब करना चाहिए फेस स्क्रब
चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार स्क्रब कर सकते हैं। कई लोग रात में फेस स्क्रब करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय सुबह का वक्त स्क्रब के लिए सबसे बढ़िया होता है। सुबह स्किन एक्सफोलिएट करने से चेहरे की सारी गंदगी, डेड सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल आसानी से निकल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Water: गर्मी में रोज़ पिएं नारियल पानी, 5 बड़ी बीमारियों की होगी छुट्टी; चेहरे का भी बढ़ जाएगा ग्लो

ज्यादा स्क्रब करने से बचें
चेहरे को ज्यादा स्क्रब करने से खूबसूरती बढ़ने के बजाय कम हो सकती है। स्क्रब चेहरा ड्राई करता है और त्वचा के रंग को भी प्रभावित करता है। ज्यादा स्क्रब चेहरे की त्वचा को डैमेज कर सकता है। इससे स्किन में रैशेज आने के साथ खुजली बढ़ सकती है। स्किन पर एक्ने और एजिंग जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Similar News