Home Remedies: गर्मियों में लू लगने से खुद को कैसे बचाएं? ये देसी नुस्खा अपनाएं

Home Remedies: हमारे घरों में ही कुछ ऐसे आसान और असरदार नुस्खे मौजूद हैं जो लू से आपको बचा सकते हैं। एक बार इन्हें ट्राई करके जरूर देखें!

Updated On 2025-04-18 19:22:00 IST
गर्मियों में कूल रहने के लिए घरेलू उपाय

Home Remedies: गर्मी का मौसम आते ही हर तरफ जैसे अलर्ट लग जाता है। "धूप में मत निकलो", "पानी पीते रहो", "लू लग जाएगी!" और कुछ लोगों के साथ ऐसा हो भी जाता है। लू लगना एक गंभीर समस्या है, खासकर जब तापमान 40°C के पार चला जाए। सिर दर्द, चक्कर, बदन टूटना, ये सब लू लगने के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि हमारे घरों में ही कुछ ऐसे आसान और असरदार नुस्खे मौजूद हैं जो लू से आपको बचा सकते हैं। 

धनिया-पुदीने का रस 

धनिया और पुदीनो का रस शरीर के अंदर की गर्मी को कम करता है और लू से लड़ने की ताकत देता है। थोड़ा सा ताजा धनिया और पुदीना लें, उन्हें पीसकर रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नींबू और एक चुटकी काला नमक मिला लें। 

क्यों पीना चाहिए ये रस 

  • शरीर की गर्मी कम करता है
  • डाइजेशन भी ठीक रखता है
  • फ्रेशनेस और एनर्जी देता है
  • ये जूस न सिर्फ लू से बचाता है बल्कि आपको एक ताजगी का एहसास भी कराता है, जो तपती गर्मी में बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़े: Home Remedies: पेट में गर्मी बढ़ गई है? दूर करने के 5 घरेलू उपाय, तुरंत देंगे राहत

छाछ पी सकते हैं

दही से बनी छाछ गर्मी का सदाबहार इलाज है। हल्की, स्वादिष्ट और पाचन के लिए बेहतरीन है। ये शरीर को ठंडा रखती है। डिहाइड्रेशन से भी बचाती है। छाछ में थोड़ा काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर दिन में एक या दो बार पिएं। चाहें तो इसे दिन के खाने के साथ भी ले सकते हैं।

प्याज का रस 

प्याज सुनते ही शायद आप सोचें कि भला ये कैसे मदद करेगा, लेकिन आयुर्वेद में प्याज को लू से बचाने वाला एक असरदार उपाय माना गया है। कच्चा प्याज खाने में शामिल करें या फिर इसका रस निकालें और काला नमक डालकर पी सकते हैं। शरीर के तापमान को बैलेंस करता है। लू से बचाव करता है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों को कम करता है

(Disclaimer): गर्मियों में लू से बचने के लिए हमारे पुराने देसी नुस्खों को अपनाने की जरूरत है। धनिया-पुदीने का रस, ठंडी छाछ और प्याज का रस, ये तीनों उपाय सरल, सस्ते और असरदार हैं। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें। 

Similar News