White Clothes: पीले पड़ गए सफेद कपड़े? बिना केमिकल इन घरेलू नुस्खों से लौटाएं नई जैसी चमक

White Clothes: सफेद कपड़ों का पीला पड़ जाना एक आम समस्या है। इस परेशानी को दूर करने में वॉशिंग के कुछ ट्रिक्स आपकी मदद कर सकते हैं।

Updated On 2025-12-24 11:31:00 IST

सफेद कपड़ों को धोने के टिप्स।

White Clothes: सफेद कपड़े पहनने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उतनी ही जल्दी उनकी चमक फीकी भी पड़ जाती है। पसीना, धूल-मिट्टी, बार-बार धुलाई और गलत तरीके से सुखाने के कारण सफेद कपड़े धीरे-धीरे पीले या मटमैले दिखने लगते हैं। कई लोग ऐसे में महंगे केमिकल या ब्लीच का सहारा लेते हैं, जो कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके सफेद कपड़े बिना नुकसान के फिर से चमकदार बनें, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये तरीके पूरी तरह नेचुरल हैं, जेब पर भारी नहीं पड़ते और कपड़ों की उम्र भी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं सफेद कपड़ों की खोई हुई चमक लौटाने के बेहतरीन घरेलू तरीके।

सफेद कपड़ों की वॉशिंग के टिप्स

बेकिंग सोडा से बढ़ाएं सफेदी: बेकिंग सोडा सफेद कपड़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और कपड़ों को 30-40 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। इससे कपड़ों की गंध भी दूर होगी और सफेदी भी लौटेगी।

नींबू का कमाल: नींबू एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। एक बाल्टी पानी में दो नींबू का रस मिलाकर कपड़े भिगो दें। हल्के पीलेपन वाले कपड़ों के लिए यह तरीका बेहद असरदार है। धूप में सुखाने से इसका असर और बेहतर हो जाता है।

सफेद सिरका हटाए दाग और पीलापन: सफेद सिरका कपड़ों के रेशों में जमी गंदगी को बाहर निकालता है। वॉशिंग मशीन में धोते समय आधा कप सफेद सिरका डालें या पानी में मिलाकर कपड़े कुछ देर भिगोएं। इससे कपड़े मुलायम भी रहेंगे और चमकदार भी।

नमक से लौटे पुरानी चमक: नमक का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता रहा है। एक बाल्टी पानी में एक मुट्ठी नमक मिलाकर कपड़े 20-30 मिनट तक भिगो दें। खासतौर पर पसीने के दाग वाले कपड़ों के लिए यह तरीका कारगर है।

धूप में सही तरीके से सुखाना भी जरूरी: कपड़ों को धोने के बाद हल्की धूप में सुखाना सफेदी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन तेज धूप में ज्यादा देर तक सुखाने से कपड़े कमजोर भी हो सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News