Palak Paratha: सर्दियों में बच्चों के लंच में बनाएं पालक पराठा, चट कर जाएंगे टिफिन, नोट करें फटाफट बनाने की रेसिपी
पालक में आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप बच्चों के लंच बॉक्स में पालक पराठा दे सकती हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। चलिए जानते हैं रेसिपी...
By : Sneha Maurya
Updated On 2024-11-16 16:41:00 IST
Palak Paratha Recipe: अगर आप बच्चों के लंच में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी देने की सोच रही हैं, तो हम आपको पालक पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप बच्चों के टिफिन बॉक्स में दे सकती हैं। इसमें आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चलिए जानते हैं पालक पराठा बनाने की रेसिपी...
बनाने का तरीका
- 250 ग्राम पालक (धुला और बारीक कटा हुआ)
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 इंच का टुकड़ा अदरक ( ग्रेट किया हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2-3 लहसुन कलियां (घिसी हुई)
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
- पालक का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोए। फिर उसे बारीकी से काट लें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन गेहूं का आटा लें और उसमें कटी हुई पालक डालें।
- साथ ही सारे मसाले, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और नमक डालें।
- फिर इन सब चीजों को मिक्स करके थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- चाहें तो आप पालक को उबालकर भी उसमें मिक्स कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि पालक से भी पानी छूटता है, इसलिए आटा गूंथते वक्त पानी आवश्यकतानुसार डालें।
- इसके बाद आटा को गूंथ कर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- फिर जब आटा सेट हो जाए, तो आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेलन से गोल आकार में बेल लें।
- आप चाहें तो इसे ट्राई एंगल शेप में बेल कर पराठा तैयार कर सकते हैं।
- ध्यान रखें पराठे को बेलते वक्त ज्यादा पतला न करें। इससे पराठे सेंकते जल जाएगा।
- अब तवा गर्म करें और उस पर तेल ग्रीस करें। फिर पराठे को तवे पर रखें और उसे दोनों तरफ से सुनहरा सेंकें।
- बस अब आपका गरमागरम पालक का पराठा तैयार है। इसे दही, मक्खन, आचार या चटनी के साथ सर्व करके आनंद लें।