हक्का नूडल्स रेसिपी: फेमस स्ट्रीट फूड घर पर करें तैयार, इस तरीके से बनाने पर बच्चे भूल जाएंगे मार्केट का टेस्ट

Hakka Noodles: हक्का नूडल्स एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड बन चुका है। बच्चों को इसका टेस्ट बहुत पसंद आता है। जानते हैं इसे घर पर बनाने का तरीका।

Updated On 2025-12-23 14:36:00 IST

घर में हक्का नूडल्स बनाने का तरीका।

Hakka Noodles: हक्का नूडल्स का नाम सुनते ही स्ट्रीट फूड की खुशबू और चटपटा स्वाद याद आ जाता है। बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन बाहर के नूडल्स में ज्यादा तेल और अनहेल्दी सॉस सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बच्चों की मार्केट जाने की डिमांड को पूरा करने के लिए आप घर पर ही स्ट्रीट फूड हक्का नूडल्स का टेस्ट हासिल कर सकते हैं।

हक्का नूडल्स को बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। सही तरीका और मसालों का संतुलन हक्का नूडल्स को इतना टेस्टी बना देगा कि बच्चे मार्केट का स्वाद भूल जाएंगे। जानते हैं इसे तैयार करने की ईज़ी रेसिपी।

हक्का नूडल्स बनाने के लिए सामग्री

  • हक्का नूडल्स - 200 ग्राम
  • तेल - 2 टेबलस्पून
  • लहसुन - 1 टेबलस्पून (बारीक कटा)
  • अदरक - 1 टीस्पून (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
  • प्याज - 1 मध्यम (पतले स्लाइस में कटा)
  • पत्ता गोभी - 1 कप (पतली कटी)
  • गाजर - 1/2 कप (जूलियन कटी)
  • शिमला मिर्च - 1/2 कप (पतली कटी)
  • सोया सॉस - 11/2 टेबलस्पून
  • चिली सॉस - 1 टेबलस्पून
  • सिरका - 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा प्याज - गार्निश के लिए

हक्का नूडल्स बनाने का तरीका

हक्का नूडल्स बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। उसमें थोड़ा नमक और तेल डालकर नूडल्स डालें। नूडल्स को हल्का सा पकाएं ताकि वे ओवरकुक न हों। पकने के बाद पानी छानकर ठंडे पानी से धो लें और अलग रख दें।

इसके बाद सभी सब्जियों को पतला काट लें। स्ट्रीट स्टाइल स्वाद के लिए सब्जियों को ज्यादा मोटा न काटें, ताकि वे जल्दी पकें और कुरकुरापन बना रहे। अब एक कढ़ाही या वोक में तेल गरम करें। तेज आंच पर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें। अब प्याज डालें और हल्का ट्रांसपेरेंट होने तक चलाएं।

अब गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 2-3 मिनट चलाते रहें ताकि सब्जियां क्रंची रहें। इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालें। उबले हुए नूडल्स कढ़ाही में डालें। हल्के हाथ से अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस और सब्जियां नूडल्स में अच्छी तरह मिल जाएं।

ऊपर से हरा प्याज डालकर गैस बंद कर दें। गरमागरम हक्का नूडल्स को चिली सॉस या मंचूरियन के साथ सर्व करें। यह बच्चों के टिफिन, शाम के नाश्ते या वीकेंड डिनर के लिए परफेक्ट डिश है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News