Matka Paneer Recipe: घर में बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट मटका पनीर, चाटते रह जाएंगे उंगलिया
पनीर का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन आज हम आपको मटका पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप वीकेंड पर ट्राई कर सकती हैं।
By : Sneha Maurya
Updated On 2024-09-08 11:31:00 IST
Matka Paneer Recipe: पनीर का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक मुंह में पानी आ जाता है। वहीं घर में अक्सर वीकेंड पर मटर पनीर, पालक पनीर और कई तरह की पनीर की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको एक टेस्टी और झटपट बनने वाली पनीर की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप किसी पार्टी या घर आए मेहमानों को भी स्वाद चखा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...
मटका पनीर बनाने की सामग्री
- 500 ग्राम पनीर
- 2 टमाटर बारीक कटी
- 3 -5 टमाटर/ हरी मिर्च का पेस्ट
- 2 बड़ी प्याज़ का ब्राउन पेस्ट
- 1/2 कटोरी दही
- 1 मुठठी काजू / मगज
- 2 चम्मच अदरक व लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच से ज्यादा नमक
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच क्रश धनिया
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच गर्म मसाला पाउडर
- 2 तेजपत्ता
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 काली इलायची
- 3 हरी इलायची
- 5-6 काली मिर्च
- 6-8 पुदीना पत्ते
- 1 चम्मच हरी धनिया
- 2 चम्मच तेल
बनाने का तरीका
- मटका पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लंबा-लंबा काट लें और तेल में भून लें।
- फिर मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च और काजू, अदरक, लहसुन डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
- अब मटके को गैस पर गर्म करने के लिए रखें। फिर उसमें खड़े मसाले और तेजपत्ता, जीरा डालकर फ्राई कर लें।
- इसके बाद उसमें सारी सामग्री का तैयार पेस्ट डाल दें। साथ ही उसमें कटे टमाटर को भूने। फिर सूखे मसाले डालकर उसे फ्राई कर लें।
- अब इसमें दही को फेंट कर मिक्स करें। साथ ही उसमें पनीर को भी डालकर मिला लें और 1/2 कप पानी डालें।
- फिर इसके ऊपर हरी धनिया बारीक कटा हुआ ऊपर से डाल दें। अब एक एल्यूमीनियम फ्वाइल यह मटके के ढक्कन से ढक दें।
- अब धीमी आंच पर करीब 10 से 15 के लिए पकाएं। इसके बाद मटके को खोले और इसका आंनद ले।