Tadka Khichdi Recipe: होटल जैसी तड़का खिचड़ी घर पर बनाएं, चटकारे ले लेकर खाएंगे, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

Tadka Khichdi Recipe: होटल जैसी तड़का खिचड़ी पसंद करने वालों की कमी नहीं है। इसका स्वाद बहुत लोगों को पसंद आता है। इसे घर पर मिनटों में बना सकते हैं।

Updated On 2024-06-04 14:15:00 IST
तड़का खिचड़ी बनाने का तरीका।

Tadka Khichdi Recipe: होटल में खाने के दौरान कई बार तड़का खिचड़ी का सभी ने लुत्फ उठाया होगा। इसका स्वाद काफी लजीज होता है, यही वजह है कि इसकी डिमांड भी काफी रहती है। होटल जैसी तड़का खिचड़ी को आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। स्वाद से भरी तड़का खिचड़ी सभी चाव से चटकारे लेकर खाते हैं। 

दिन में हैवी फूड खा लिया जाए तो रात में हल्का लेकिन टेस्टी भोजन है तड़का खिचड़ी। आप अगर होटल जैसी तड़का खिचड़ी घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।

तड़का खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
चावल - 2/3 कप
अरहद दाल - 1/3 कप
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लहसुन कलियां - 5 कलियां
राई - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
करी पत्ते - 1 टेबलस्पून
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार 

तड़का खिचड़ी बनाने की विधि
तड़का खिचड़ी बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले चावल और दाल को साफ कर पानी से धोएं। इसके बाद छलनी में डालकर इनका पानी निकाल दें। अब प्रेशर कुकर में दाल-चावल डालें और उसमें 3-4 कप पानी मिलाएं। अब हल्दी और स्वादानुसार नमक नमक डालकर कुकर में 3-4 सीटियां लगाएं। इसकते बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें। 

इसे भी पढ़ें: Aam ki Launji: राजस्थानी स्टाइल की कच्चे आम की लौंजी है लाजवाब, खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, सीखें सिंपल रेसिपी

जब कुकर ठंडा हो जाए तो खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद राई डालें। जब राई चटकने लगे तो कड़ाही में लहसुन और करी पत्ता डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके बाद खिचड़ी में लाल मिर्च पाउडर, हींग और अन्य मसाले डालकर मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: Suji Paratha: सूजी का पराठा टेस्ट में है बेस्ट, बच्चों को खूब आता है पसंद, 10 मिनट में इस तरीके से कर लें तैयार

जब मसाले तड़कने लगें तो उन्हें खिचड़ी में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। स्वाद से भरपूर तड़का खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे डिनर में अचार, पापड़ के साथ सर्व करें। 

Similar News